पटना में रोड रेज: पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई, गाड़ी छूने पर विवाद
News Image

पटना, बिहार में गुरुवार को रोड रेज की एक घटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के बेटे के साथ मारपीट की गई।

दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ पर दोपहर के समय ओवरटेक के दौरान गाड़ी छू जाने पर कुछ युवकों से सहजानंद का विवाद हो गया। आशा सिन्हा भी गाड़ी में सवार थीं।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में सड़क पर ही झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट में सहजानंद के सिर में चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक आशा सिन्हा अपने बेटे और बॉडीगार्ड के साथ भाजपा कार्यालय से घर लौट रही थीं। तभी एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और दोनों गाड़ियां आपस में रगड़ गईं। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

आशा सिन्हा का आरोप है कि दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने उनके बेटे की जमकर पिटाई की। दूसरे पक्ष के युवकों ने भी पूर्व विधायक और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व बीजेपी विधायक आशा सिन्हा ने अपने बॉडीगार्ड्स और कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय महिला नेता के कहने पर पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर लिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल की पत्नी का बड़ा बयान: हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं...

Story 1

क्या कल युद्ध होगा? फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक संघर्ष की चेतावनी दी!

Story 1

कुत्ते ने गुस्से में बुलाई पूरी गैंग, स्कूटर वाले शख्स को सिखाया सबक!

Story 1

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर!

Story 1

कश्मीरी हमारे अपने हैं, उन्हें पराया समझना सबसे बड़ी भूल: जावेद अख्तर

Story 1

रोहित शर्मा के DRS पर विवाद: टाइम खत्म होने के बाद मांगा रिव्यू, फिर विकेट को तरसे गेंदबाज!

Story 1

कश्मीर छोड़ो, तालिबान भी भारत के साथ! पाक सांसद ने लगाई सेना की क्लास

Story 1

वेव्स 2025: इनसाइडर-आउटसाइडर पर शाहरुख खान का बेबाक जवाब - कभी नहीं बना पाओगे जगह...

Story 1

हर आतंकी को चुन-चुन कर मारेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह की पाकिस्तान को चेतावनी

Story 1

बकवास है ये नियम : कैफ ने पर्पल कैप पर उठाए सवाल, बुमराह को नुकसान!