जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने से पूरे देश में आक्रोश है। इस कायराना हरकत की भारतीय क्रिकेटर कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने इस बर्बर हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) की जर्सी लॉन्च के दौरान धवन ने इस हमले पर बोला।
धवन ने कहा, मुझे बहुत दुख है। हर भारतीय इस हमले से दुखी है। मेरे पास दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार इसके खिलाफ एक मास्टर प्लान बना रही होगी। मेरी प्रार्थना पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। इस बार दिल को बहुत ठेस पहुंची है।
धवन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, कारगिल में भी हराया था, पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की पर ध्यान दो। शाहिद अफरीदी, हमें अपनी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय। जय हिंद।
दरअसल, शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने पाकिस्तान के होने का सबूत भी मांगा था।
अफरीदी ने कहा था कि भारत में पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान जिम्मेदार होता है। उन्होंने भारतीय सेना पर सवाल उठाते हुए कहा कि 8 लाख की फौज होने के बावजूद हमला हो गया, जिसका मतलब है कि वे नालायक और निकम्मे हैं और लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
*Former India cricketer Shikhar Dhawan reacts to the #PahalgamTerroristAttack, expressing deep sorrow for the victims and solidarity with their families. He conveys hope for decisive government action. A heartfelt sentiment shared by all Indians.
— DD News (@DDNewslive) April 30, 2025
Dhawan adds that the strength… pic.twitter.com/jpjd4zPd4T
यरूशलम के जंगलों में लगी भीषण आग, हज़ारों लोग निकाले गए
रोहित शर्मा का DRS चमत्कार: आखिरी सेकंड में बची जान, छूटी हंसी!
चार बेगमों के बाद भी जन्नत की हूरों की तलाश? वायरल हुआ पाकिस्तानी मौलाना का ये वीडियो!
IPL 2025: पंजाब की धाकड़ जीत से दो टीमें संकट में, प्लेऑफ टिकट पर मंडरा रहा खतरा!
जयपुर में मुंबई इंडियंस की JCB , राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से बाहर!
कुछ तो है गड़बड़! क्या सैम करन की किसी से हुई अनबन?
तुम्हारे जनरल को जूते की नोंक पर रखते हैं : पाकिस्तानी पुलिस ने सेना को दिखाया आईना!
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 से पत्ता कटा, फ्रैंचाइजी ने दिया बड़ा झटका!
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, राजस्थान कांग्रेस को झटका
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का निधन, राजस्थान में शोक की लहर