सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी। मुंबई ने 100 रनों से जीत दर्ज की।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 217 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस की बेहतरीन तेज गेंदबाजी के सामने 117 रनों पर ही सिमट गई।
इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
रोहित शर्मा (53) और रियान रिकलटन (61) ने ओपनिंग करते हुए पावरप्ले में 58 रन जोड़े और 10 ओवर के अंत तक बिना विकेट खोए 99 रन बना डाले। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में नजर आए।
रिकल्टन ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित शर्मा ने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।
रोहित शर्मा को एक जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। फजल हक फारुकी की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था, लेकिन रिव्यू लेने पर पता चला कि गेंद पिच के बाहर जा रही थी।
रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हुए 6000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने रनगति में कोई कमी नहीं आने दी।
दोनों ने 23-23 गेंदों में 48-48 रन बनाए और महज 34 गेंदों में 94 रनों की धमाकेदार साझेदारी की।
इस साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जोफ्रा आर्चर ने अपने दो ओवरों में 10 की इकॉनमी से 20 रन लुटाए, जबकि स्पिनर महेश तीक्ष्णा प्रभावी नहीं दिखे।
218 रन चेज करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई।
पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने पिछले मैच के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का शिकार किया।
यशस्वी भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रहे और ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
कप्तान रियान पराग और नीतीश राणा ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन वह काफी नहीं था।
ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा के खाते में 3-3 विकेट आए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 और दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या ने 1-1 शिकार किया।
The most fierce strike force in IPL - 𝗝𝗖𝗕 ⚽#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #RRvMI pic.twitter.com/48RFrAp1ep
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 1, 2025
शादी से पहले दुल्हन बीमार, दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल, गोद में लिए फेरे!
पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन से बाहर!
बुलेट बनी कार: पलक झपकते ही मां को छीना, बच्चा देखता रहा!
चीखते रहे दुकानदार, पर नहीं रुका बुलडोजर! लाखों की सब्जी रौंदी, महिलाएं बोलीं - हम गरीब लोग, कहां जाएंगे?
क्या अंपायरों ने रोहित शर्मा की मदद की? राजस्थान-मुंबई मैच में रिव्यू को लेकर विवाद
चलती बस रोककर ड्राइवर ने बीच रास्ते में पढ़ी नमाज़, यात्रियों का फूटा गुस्सा, मचा बवाल!
पहलगाम हमला: ओवैसी का पाक पर तीखा प्रहार, बोले- घर में घुसकर मारो नहीं, वहीं घुसकर बैठ जाओ
कहानियों का खजाना भारत: PM मोदी ने किया वेव्स 2025 का ऐलान, बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां हुईं शामिल
अजय देवगन की रेड 2 पर दर्शकों का प्यार बरसा: फिल्म को बताया पैसा वसूल !
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 से पत्ता कटा, फ्रैंचाइजी ने दिया बड़ा झटका!