भारत के तेवर देख बौखलाया पाकिस्तान! LOC पर 7वें दिन की फायरिंग, सेना का मुंहतोड़ जवाब
News Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अपना प्रचंड रूप दिखाया है। भारत पिछले 8 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले चुका है। पाकिस्तान इतना बेशर्म है कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

वह पिछले 7 दिन से LOC पर फायरिंग करके सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की है।

भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से भारत और पूरी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर संघर्ष विराम करके भारत-पाकिस्तान सीमा को अशांत दिखाने का प्रयास कर रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने लगातार 7वें दिन 30 अप्रैल, बुधवार की रात को अपनी चौकियों से भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने LOC पर फायरिंग की।

पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है और पिछले 7 दिन से यह सिलसिला जारी है। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। भारतीय सेना ने LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर मोर्चा संभाला हुआ है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 29 अप्रैल, मंगलवार की रात को छठे दिन भी LOC पर फायरिंग की थी। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

पाकिस्तानी सेना केवल नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं कर रही है, बल्कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करने लगी है। पाक सेना ने जम्मू के परागवाल सेक्टर में मंगलवार की रात को फायरिंग की थी।

पाकिस्तान की सेना ने 28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से फायरिंग की थी। 27 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में बिना उकसावे के LOC पर से फायरिंग की थी। 26 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में फायरिंग की थी। 25 और 24 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान सेना ने LOC पार से छोटे हथियारों से फायरिंग की थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन से बाहर!

Story 1

इबादत या ज़िद? नमाज़ के लिए ड्राइवर ने यात्रियों को परेशान किया, कौन सा फ़र्ज़ अदा?

Story 1

पाकिस्तान को लेना होगा बड़ा फैसला: रिच मैककॉर्मिक

Story 1

इंडियन ऑयल के शेयर: नतीजे दमदार, डिविडेंड भी, क्या निवेश करना सही?

Story 1

PoK हमारा है, इस बार घर में घुस कर बैठ जाना : ओवैसी का पाकिस्तान पर हमला, केंद्र सरकार से की मांग

Story 1

मुंबई इंडियंस की तूफानी जीत, राजस्थान रॉयल्स IPL से बाहर, नंबर 1 पर कब्जा!

Story 1

सड़क किनारे बस रोक, सीट पर नमाज: कर्नाटक मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Story 1

संजय दत्त की द भूतनी : क्या दर्शकों को डराने और हंसाने में कामयाब रही?

Story 1

प्रधानमंत्री आवास योजना: नियमों में बड़ा बदलाव, अब ज़्यादा लोगों को मिलेगा लाभ!

Story 1

सूर्यकुमार यादव का धमाका! IPL में बनाया लगातार 11 बार 25+ का स्कोर