बिहार में फिर बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट!
News Image

बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। राज्य में आंधी और बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है, पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना जताई है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। बारिश की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पटना मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं: पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, नालंदा, नवादा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, और पूर्वी चंपारण। 30 अप्रैल को तेज रफ्तार हवा के साथ आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अप्रैल को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में आंधी-बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है। 1 और 2 मई को पूरे बिहार में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आंधी, बारिश और ठनके का खतरा बना रहेगा।

इन मौसमी बदलावों को देखते हुए राज्य के कई जिलों में रेड और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का मिजाज 7 मई तक ऐसा ही बना रह सकता है।

गौरतलब है कि बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अप्रैल महीने की शुरुआत में भारी बारिश हुई थी। इस दौरान जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी और किसानों को भारी नुकसान हुआ था। बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। अब एक बार फिर बिहार में आफत की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सनी देओल नहीं, ये थे जाट के लिए निर्देशक की पहली पसंद!

Story 1

भारतमाला परियोजना में ठेकेदार की क्रूरता, ड्राइवर को पीटा और थूक चाटने को मजबूर किया

Story 1

पाकिस्तान में हड़कंप: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पड़ोसी मुल्क में डर का माहौल

Story 1

पाकिस्तान के सूचना मंत्री का दावा: भारत 24-36 घंटे में हमला कर सकता है!

Story 1

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड: पाकिस्तान में बैठा लश्कर कमांडर फारूक अहमद!

Story 1

IPL 2025: दिल्ली में कोलकाता का धमाका, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली!

Story 1

कोलकाता: होटल में आधी रात को लगी भीषण आग, 14 की मौत से मची अफरा-तफरी

Story 1

IPL 2025: कुलदीप के थप्पड़ पर रिंकू सिंह का रिएक्शन, जानकर हैरान होंगे आप!

Story 1

स्टेडियम में कुलदीप का रिंकू को चांटा! क्या यह दोस्ती थी या दुश्मनी?

Story 1

बेहोश बच्चे को मुंह में दबाकर अस्पताल पहुंची मां, डॉक्टरों ने बचाई जान