पाकिस्तान में हड़कंप: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पड़ोसी मुल्क में डर का माहौल
News Image

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

मंगलवार शाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद पाकिस्तान में भारत के हमले की आशंका से हड़कंप मच गया।

पाकिस्तान में डर का आलम यह है कि शहबाज शरीफ सरकार में सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रात 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

तरार ने दावा किया कि उनके देश को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में हमला कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहलगाम की घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता के निराधार आरोपों के आधार पर ऐसा कर सकता है।

अपने बयान में, तरार ने भारत को गीदड़भभकी भी दी और कहा कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग को दोहराया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से स्थिति की गंभीरता को समझने की अपील की। तरार ने पाकिस्तान की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प भी दोहराया।

पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। आतंकियों ने पर्यटकों से उनके नाम पूछे, उनसे कलमा पढ़ने को कहा, और कुछ के पैंट उतरवाकर उनके गैर-मुस्लिम होने की तस्दीक की थी।

इसके बाद आतंकियों ने पर्यटकों को गोली मार दी थी। ज्यादातर पर्यटकों के सिर में करीब से गोली मारी गई थी, ताकि उनके बचने की कोई संभावना न रहे।

बताया जाता है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद आतंकी से कहा कि वो उसे भी मार दे। इस पर आतंकी ने कहा कि वो उसे नहीं मारेगा और जाकर मोदी को बताने को कहा।

घटना के दिन प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे, जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़कर देश वापस लौटे थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े थप्पड़, 2008 के थप्पड़कांड की यादें ताजा!

Story 1

एक खान, एक खन्ना: बॉलीवुड के दो यारों का अद्भुत संयोग, दर्दनाक अंत!

Story 1

अहमदाबाद: जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, गद्दे पर पकड़ा!

Story 1

भारत-पाक युद्ध की आशंका: तुर्की के खुफिया प्रमुख का पाक दौरा, क्या होने वाला है बड़ा?

Story 1

IPL 2025 के बीच क्रिकेट जगत में भूचाल, दो फ्रेंचाइजी बोर्ड द्वारा निलंबित!

Story 1

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 14 की मौत, मची अफरा-तफरी

Story 1

LIVE टीवी पर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारे दो थप्पड़, मचा बवाल!

Story 1

24-36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला करेगा भारत!

Story 1

IPL 2025 के बीच मातम, 34 वर्षीय क्रिकेटर का निधन, विश्व क्रिकेट सदमे में

Story 1

208 साल पहले अंग्रेजों ने चुराई थी मराठा योद्धा की सोने जड़ित तलवार, अब भारत लौटेगी