महाराष्ट्र की भाजपा सरकार मराठा सेनापति राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार को लंदन से वापस भारत ला रही है। यह तलवार 208 साल पहले अंग्रेजों ने नागपुर के खजाने से लूटी थी।
हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने इस तलवार को 47.15 लाख रुपये में एक नीलामी में खरीदा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए इसे मराठा विरासत के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने नागपुर के भोसले परिवार के संस्थापक राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार खरीद ली है, जिसकी लंदन में नीलामी हुई थी। इस प्रकार, हमारे मराठा साम्राज्य का एक मूल्यवान और ऐतिहासिक खजाना अब महाराष्ट्र में आएगा।
यह तलवार लंदन के एक बिचौलिए से खरीदी गई है, क्योंकि सीधे नीलामी में खरीदने में कुछ तकनीकी समस्याएँ आ रही थीं। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस कार्य को तेजी से पूरा किया।
नीलामी आयोजित करने वाली सोथबी के अनुसार, यह बाल्केट-हाल्ट तलवार 38,100 पाउंड में बेची गई। नीलामी से पहले इसका अनुमान 6 हजार से 8 हजार पाउंड के बीच लगाया गया था।
राजे रघुजी भोसले की यह तलवार मराठा शैली की फिरंग किस्म की है, जो मराठा काल में काफी प्रसिद्ध थी। इसकी ब्लेड यूरोप में बनी है, लेकिन इस पर भारतीय कलाकारी की झलक है। तलवार की हिल्ट (हाथ पकड़ने वाला हिस्सा) पारंपरिक बास्केट स्टाइल में है, जिस पर सोने का महीन काम किया गया है। तलवार पर श्रीमंत रघोजी भोसले सेना साहेब सुभा लिखा है।
इतिहासकारों के अनुसार, 1817 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने जब नागपुर का खजाना लूटा था, तब यह तलवार अंग्रेजों के हाथ लगी थी। भारत से लौटते वक्त वे इसे लंदन ले गए और तब से यह किसी निजी संग्रह में रखी थी।
रघुजी भोसले मराठा सम्राट छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में एक प्रमुख सेनानायक थे। उनकी युद्ध नीति, साहस और नेतृत्व से प्रभावित होकर शाहू महाराज ने उन्हें सेना साहेब सुभा की उपाधि दी थी। रघुजी भोसले ने 1745 में बंगाल के नवाबों के खिलाफ युद्ध अभियान का नेतृत्व किया था। उन्होंने न केवल बंगाल और ओडिशा को मराठा साम्राज्य में शामिल किया, बल्कि दक्षिण भारत में भी अपनी राजनीतिक और सैन्य पकड़ मजबूत की।
*नागपूरच्या भोसले घराण्याचे संस्थापक राजे रघुजी भोसले यांची लंडनमध्ये लिलावात निघालेली ऐतिहासिक तलवार ही राज्य सरकारने खरेदी केली आहे, हे सांगताना मला आनंद होतो. त्यामुळे आपल्या मराठा साम्राज्यातील एक मौलिक आणि ऐतिहासिक ठेव आता महाराष्ट्रात येणार आहे.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 29, 2025
रघुजी भोसले हे छत्रपती शाहू… pic.twitter.com/rQlt06cKme
दिल्ली मैच के बाद कुलदीप का रिंकू को थप्पड़! वीडियो वायरल, मचा बवाल
भारत 24-36 घंटों में कर सकता है हमला... पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पाकिस्तानी मंत्री की उड़ी नींद!
पाकिस्तान को डर: भारत अगले 24-36 घंटे में कर सकता है हमला
स्टेडियम में कुलदीप का रिंकू को चांटा! क्या यह दोस्ती थी या दुश्मनी?
मैंने भारत में वोट डाला... : भारत छोड़ने को लेकर पाक नागरिक ने किया चौंकाने वाला दावा, सुन दंग रह गए देश भर के लोग
मुंबई हमले के दौरान मोदी का राजनीतिक दिखावा , भाजपा का आपत्तिजनक विज्ञापन : कांग्रेस का आरोप
आगरा में बीच सड़क पर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों से अश्लीलता, सीसीटीवी फुटेज वायरल
भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, अफरीदी के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा एक्शन
DC बनाम KKR: हार के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ा थप्पड़, फिर KKR खिलाड़ी ने उठाया ये कदम!
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत! भारत अगले 24-36 घंटों में कर सकता है हमला