स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले के बाद एक अप्रत्याशित घटना हुई। कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के बाद खिलाड़ी छोटे-छोटे समूहों में बातचीत कर रहे थे। कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय भी साथ थे। इसी दौरान कुलदीप और रिंकू के बीच हंसी-मजाक शुरू हो गया।
लेकिन, मजाक-मजाक में ही कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ जड़ दिया। रिंकू सिंह थप्पड़ लगने के बाद गुस्से में दिखाई दिए और कुछ कहते हुए नजर आए। कुलदीप ने एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग कुलदीप के इस व्यवहार को गलत ठहरा रहे हैं। कुलदीप के हाथ उठाने के बाद रिंकू की नाराजगी साफ नजर आ रही थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
इस घटना ने आईपीएल के पहले सीजन में हुए स्लैपगेट विवाद की याद दिला दी, जब हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। उस घटना के बाद श्रीसंत की आंखों में आंसू आ गए थे और बीसीसीआई ने हरभजन सिंह पर 11 मैचों का बैन लगा दिया था। बाद में हरभजन ने अपनी गलती मानी थी।
Yo kuldeep watch it pic.twitter.com/z2gp4PK3OY
— irate lobster🦞 (@rajadityax) April 29, 2025
24 घंटे में धंधा बंद करो, वरना... रेखा सरकार के मंत्री की कड़ी चेतावनी!
36 घंटे में अटैक कर सकता है भारत : पाकिस्तान में खलबली, सूचना मंत्री के चेहरे पर दिखी घबराहट
जैसे जय श्रीराम, वैसे ही मुश्किल में अल्लाहू अकबर - मुफ्ती का बयान
लॉक्ड, लोडेड और रेडी : सरकार के फैसले से पहले भारतीय सेना का नया वीडियो जारी
20 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! युवाओं की बेवकूफी पर फूटा लोगों का गुस्सा
हमने वोट भी डाला, आधार कार्ड है : कश्मीर में रह रहे ओसामा की गुहार
भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय फैंस ने भेजा हानिया आमिर को पानी, वायरल हुआ वीडियो
मदर डेयरी ने क्यों महंगा किया दूध? जानिए कंपनी का जवाब!
ओवैसी का पाकिस्तान पर हमला: चीन मुसलमानों को सुअर खिला रहा है, भारत से पंगा मत लो
शाहिद अफरीदी की भारत को गीदड़भभकी: युद्ध की चुनौती!