शाहिद अफरीदी की भारत को गीदड़भभकी: युद्ध की चुनौती!
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह हाल ही में हुआ पहलगाम आतंकी हमला है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं।

इस हमले के बाद पाकिस्तान के कई लोग भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, जिनमें पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं। उनके हालिया बयानों से ऐसा लग रहा है कि वे दबे स्वर में भारत को युद्ध की चुनौती दे रहे हैं।

खेल पत्रकार फरीद खान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में अफरीदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये हमारा मुकाबला नहीं कर पाएंगे ।

अफरीदी ने वीडियो में कहा, अगर ये हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम हालते जंग में काफी अर्से से हैं। हमारी फौज तो इतनी ट्रेंड हो गई है कि ये तो हमारा मुकाबला ही नहीं कर पाएंगे। अल्लाह का शुक्र है, हम हालते जंग में तो काफी अर्से से हैं।

उन्होंने आगे कहा, दहशतगर्दी को कौन सपोर्ट करता है? ना कोई मुल्क करता है, ना कोई मजहब करता है। हमारे 80 से 90 हजार लोग शहीद हुए हैं। हम तो दहशतगर्दी का मुकाबला कितने अर्से से कर रहे हैं। हमारा मजहब उनके खिलाफ है। हमारा मजहब अमन की बात करता है। हमारा मजहब ही है अमन का नाम। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की दुआ देखें। अमन की बात की उन्होंने। अल्लाह अमन नसीब करा इस जमीन को।

अफरीदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने इस तरह की बातें कही हैं। पहले भी उन्होंने पहलगाम हमले पर विवादास्पद बयान दिए थे और हमले के सबूत मांगे थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, अफरीदी के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा एक्शन

Story 1

कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Story 1

पाकिस्तान में हड़कंप: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पड़ोसी मुल्क में डर का माहौल

Story 1

भारत से डरा पाकिस्तान! सूचना मंत्री का दावा, अगले 36 घंटे में हो सकता है हमला

Story 1

केन्या में IPL की तर्ज पर CKT20 लीग का आगाज, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

Story 1

भारत और पाकिस्तान: सैन्य शक्ति का समीकरण, तनाव और चेतावनी

Story 1

हिंदुस्तान पर हमने एक हजार साल राज किया : पाकिस्तानी सांसद का भड़काऊ बयान

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले से आहत मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म

Story 1

चारधाम यात्रा प्रारंभ: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ कब खुलेंगे

Story 1

कुलदीप ने रिंकू को जड़ा थप्पड़? KKR ने खोला मीडिया का असली चेहरा!