कोलकाता के होटल में भीषण आग, 14 की मौत, मची अफरा-तफरी
News Image

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में स्थित श्रतुराज होटल में मंगलवार रात भयंकर आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि 14 लोगों की जान चली गई।

कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से छलांग लगा दी।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग रात करीब 8:15 बजे लगी। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को बचाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और मंत्री शशि पंजाओ भी मौके पर पहुंचे। फिरहाद हकीम ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे घटना की जानकारी ली है।

घटना के बाद से होटल मालिक फरार है।

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रभावित लोगों को बचाने और उन्हें जल्द सहायता देने का आग्रह किया है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की भी अपील की है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने कोलकाता कॉर्पोरेशन की आलोचना करते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद: जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, गद्दे पर पकड़ा!

Story 1

दिल्ली में बवाल: मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल!

Story 1

पहलगाम हमले के दौरान बेटे ने क्यों बोला अल्लाहु-अकबर ? पिता ने बताई सच्चाई

Story 1

सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन: नक्सलियों से मुक्त कराए दो पहाड़, हेलीकॉप्टर से उतरे जवान

Story 1

23.75 करोड़ का घोटाला ? वेंकटेश अय्यर फिर फ्लॉप, फैंस ने किया ट्रोल

Story 1

भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय फैंस ने भेजा हानिया आमिर को पानी, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

इंशाअल्लाह, बाबरी मस्जिद फिर बनाएंगे, पहली ईंट पाकिस्तानी सिपाही रखेगा : पाकिस्तानी सांसद का भड़काऊ बयान

Story 1

जंग के लिए तैयार भारत! नौसेना का सख्त संदेश, पाकिस्तान में खलबली

Story 1

पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत! पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग पर जेडीयू का बड़ा बयान

Story 1

भारत 24-36 घंटों में कर सकता है हमला... पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पाकिस्तानी मंत्री की उड़ी नींद!