टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारत के उन क्रिकेटरों में गिने जाते हैं जो साथी खिलाड़ियों के साथ हंसते-खेलते रहते हैं।
रोहित की जिंदगी में वाइफ रितिका सजदेह का बहुत महत्व है। भारतीय कप्तान का क्रिकेट के साथ-साथ मोहब्बत का सफर भी दिलचस्प रहा। रोहित ने रितिका को उसी ग्राउंड पर प्रपोज किया था, जहां से उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात कराने वाले युवराज सिंह थे। रितिका युवी की मुंहबोली बहन हैं। एक इवेंट के दौरान युवराज ने रितिका और रोहित को मिलवाया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और दोस्ती गहरी होती चली गई। रितिका के साथ बिताए पलों से रोहित को यह समझ आने लगा कि वह रितिका को दिल दे बैठे हैं।
रोहित ने रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले जाकर प्रपोज किया। यह वही मैदान था, जहां से रोहित ने 11 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित घुटनों के बल बैठे और अपने दिल की बात रितिका को कह डाली।
रितिका को रोहित का प्रपोज करने का यह अंदाज बेहद पसंद आया और उन्होंने हां कर दी। इसके बाद जल्दी ही दोनों ने एंगेटमेंट कर ली।
रोहित और रितिका 13 दिसंबर 2015 को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। ताज लैंड्स होटल में रोहित की शादी में क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए थे।
रितिका ने साल 2018 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम समायरा है। समायरा रितिका के साथ अपने पापा को मैदान पर चीयर करने पहुंचती हैं। साल 2024 में रितिका और रोहित फिर से पैरेंट्स बने और इस बार उनके घर बेबी ब्वॉय आया।
Rohit & Ritika s Love Story. ❤️😂
— 🧢ʀᴀᴊɴᴀɴᴅᴀɴɪ ꜱɪɴɢʜ⁴⁵🇮🇳 (@Singh_Ro45) August 28, 2024
He s So Shy...❤️🫣 @ImRo45 😻 pic.twitter.com/8RS2Y8bx5K
पाकिस्तानी सांसद का विवादित बयान: बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सैनिक रखेगा, अजान मुनीर देगा
जंग के लिए तैयार भारत! नौसेना का सख्त संदेश, पाकिस्तान में खलबली
भारत से डरा पाकिस्तान! सूचना मंत्री का दावा, अगले 36 घंटे में हो सकता है हमला
कोलकाता: होटल में आधी रात को लगी भीषण आग, 14 की मौत से मची अफरा-तफरी
पहलगाम को दोषी कहने पर थप्पड़! कश्मीर का वायरल वीडियो उजागर करता है डर का माहौल
नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की गोलीबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय फैंस ने भेजा हानिया आमिर को पानी, वायरल हुआ वीडियो
24 घंटे में धंधा बंद करो, वरना... रेखा सरकार के मंत्री की कड़ी चेतावनी!
क्या काली और लाल फाइलों में लिखा है पाकिस्तान का भविष्य? इस मीटिंग के गहरे मायने
20 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! युवाओं की बेवकूफी पर फूटा लोगों का गुस्सा