30 अप्रैल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास दिन है, क्योंकि आज कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। वह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
रोहित का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनके चाचा ने उनका पालन-पोषण किया, क्योंकि माता-पिता की आय सीमित थी।
उन्होंने एक छोटे से क्रिकेट कैंप से अपने करियर की शुरुआत की। कोच दिनेश लाड ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें स्कॉलरशिप दिलवाई, जिससे रोहित स्वामी विवेकानंद स्कूल में पढ़ाई और क्रिकेट दोनों जारी रख सके।
30 अप्रैल, 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे रोहित ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शांत स्वभाव से क्रिकेट की दुनिया में एक खास जगह बनाई है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित आज न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व क्रिकेट के भी चहेते खिलाड़ी बन चुके हैं।
रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
शुरुआत में उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर मौका मिला, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली, जब उन्हें ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में उतारा गया।
उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। यह ऐसा कारनामा है, जो उनके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है।
रोहित शर्मा के कुछ विश्व रिकॉर्ड:
रोहित न केवल एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में दो आईसीसी खिताब जिताए हैं। आईपीएल में भी उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाया है।
*- T20 WC winning captain.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 29, 2025
- CT winning captain.
- 5 time IPL winning captain.
- 11,168 ODI runs.
- 49 international 💯.
- 3 double 💯 in ODIs.
- 5 💯 in a WC edition.
- 648 runs in 2019 WC.
- 597 runs in 2023 WC.
HAPPY BIRTHDAY TO THE GOAT - ROHIT GURUNATH SHARMA. 🐐 pic.twitter.com/1uKcTIwrug
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के सामने क्या हैं विकल्प?
गली में प्यार का इजहार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई आवाज़ और...
IPL 2025 के बीच क्रिकेट जगत में शोक, दिग्गज खिलाड़ी का निधन
W,W,W,W... तलाक के बाद गज़ब खूंखार हुए चहल, हैट्रिक लेकर रचा IPL में इतिहास!
लड़की को इम्प्रेस करने गया, पैंट खुली, सबके सामने हुआ पोपट !
गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 2025-26 के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित!
पाकिस्तानी सांसद ने उगला ज़हर, करोड़ों हिन्दुओं को दी खुली चुनौती!
लॉक्ड, लोडेड और रेडी : सरकार के फैसले से पहले भारतीय सेना का नया वीडियो जारी
कोलकाता के होटल में भीषण आग, 14 की मौत, मची अफरा-तफरी
पाकिस्तानी सांसद का विवादित बयान: बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सैनिक रखेगा, अजान मुनीर देगा