33 साल की नौकरी, 57 ट्रांसफर: IAS अशोक खेमका कल होंगे रिटायर, अधूरी रही आखिरी ख्वाहिश
News Image

हरियाणा के चर्चित आईएएस अफसर अशोक खेमका 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अपने 33 साल के सेवाकाल में 57 तबादले देखे।

उनकी विदाई के लिए बुधवार शाम चंडीगढ़ में हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन एक समारोह आयोजित करेगी। एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. अमित के अग्रवाल ने यह जानकारी दी। खेमका का आखिरी तबादला पांच महीने पहले हुआ था।

खेमका हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद से सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले वे प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी खेमका अपनी ईमानदारी और बड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। 2012 में रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील को रद्द करने के बाद वे सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सोनिया गांधी के दामाद से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे से जुड़े म्यूटेशन को निरस्त कर दिया था। उस समय हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे।

खेमका ने DLF और रॉबर्ट वाड्रा के बीच हुए जमीन सौदे के म्यूटेशन को रद्द करने के ऑर्डर जारी किए थे। वे मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले हैं।

खेमका ने 1988 में IIT खड़गपुर से ग्रेजुएट करने के बाद टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान मुंबई से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी और एमबीए की डिग्री ली है।

बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी उनके तबादले नहीं रुके। पिछले साल दिसंबर में 10 साल बाद उनका तबादला परिवहन विभाग में किया गया था। इससे पहले 2014 में उन्हें परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। उस दौरान उन्होंने बड़े वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दी थी।

पिछले साल खेमका ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी तैनाती सतर्कता विभाग में करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि वे अपनी सर्विस में भ्रष्टाचार के खिलाफ असली लड़ाई लड़ना चाहते हैं और किसी को भी नहीं बख्शेंगे। हालांकि, उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।

अपने सेवाकाल के दौरान खेमका ने औसतन हर 6 महीने में तबादला झेला और लो प्रोफाइल विभागों में काम किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बी.आर. गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Story 1

आईपीएल में 14 साल का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Story 1

सिंधु नदी का रुका पानी हमें दो: पंजाब CM मान की इस मांग के पीछे क्या है कहानी?

Story 1

पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा प्लान! पीएम मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

Story 1

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भीड़ ने शख्स को पीट-पीट कर मार डाला, 10 गिरफ्तार

Story 1

भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई

Story 1

वह भाग्यशाली थे... वैभव पर गिल के बयान से बवाल, जडेजा ने GT कप्तान पर साधा निशाना

Story 1

जिसने किया उसे सजा दीजिए, मेरा क्या कसूर? - पति से बिछड़ रही नवविवाहिता समरीन का दर्द

Story 1

किसान का बेटा IAS बना, गांव में 2 करोड़ की गाड़ियों से पहुंचा तो...

Story 1

अहमदाबाद का मिनी बांग्लादेश ध्वस्त: 50 जेसीबी और 2000 जवानों का धावा