पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए हैं। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले से कई लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है।
कई पाकिस्तानी, जो सालों बाद अपने मायके आए थे या अपने बच्चों के इलाज के लिए भारत आए थे, सरकार के इस फैसले से बेहद परेशान हैं। कुछ की मां अपने बच्चों से बिछड़ रही है, तो कुछ 35 साल हिंदुस्तान में बिताने के बाद देश छोड़ने को मजबूर हैं।
ओडिशा के बोलांगीर में रहने वाली सारदा बाई 35 सालों से भारत में हैं। उनकी शादी यहीं हुई और उनके बच्चे भी यहीं के हैं। सारदा के बच्चे और पति हिंदुस्तानी हैं, लेकिन सारदा के पास पाकिस्तानी वीजा है। उनके पास भारत का वोटर आईडी कार्ड भी है, फिर भी उन्हें हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिली। अब सारदा भारत छोड़ने पर मजबूर हैं और अपने बच्चों से जुदा हो रही हैं।
एक पाकिस्तानी लड़का, जो भारत में अपने इलाज के लिए आया था और अपनी नानी से मिलने आया था, उसे अपना इलाज अधूरा छोड़कर देश छोड़ना पड़ रहा है। रोते हुए बच्चे ने कहा कि उसकी मां के पास हिंदुस्तानी वीजा है, इसलिए उन्हें उनके साथ नहीं जाने दिया जा रहा। उसने सवाल किया कि जिन लोगों ने गुनाह किया है, सजा उन्हें मिलनी चाहिए, उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।
एक अन्य मामले में, एक लड़की ने बताया कि उनके पास चार पासपोर्ट हैं, जिनमें से तीन पाकिस्तानी हैं और एक इंडियन। उसकी मां का पासपोर्ट हिंदुस्तानी है, इसलिए उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। लड़की रो-रोकर बेहाल है और बिना मां के देश छोड़ने को तैयार नहीं है।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की निवासी सना भी मुश्किल में हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी वीजा पर आए पाकिस्तानियों को वापस भेजने का आदेश दिया है। सना एक भारतीय नागरिक हैं, इसलिए उन्हें बच्चों के साथ पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है।
एक अन्य महिला, जिसकी डेढ़ महीने पहले हिंदुस्तान में शादी हुई थी, को भी पाकिस्तान भेजा जा रहा है और उसके पति से अलग किया जा रहा है। वह सितंबर 2024 में भारत आई थी और अब उसे जबरन वापस भेजा जा रहा है।
*ಪಾಕಿಸ್ತಾನದಲ್ಲಿ ನನಗ್ಯಾರೂ ದಿಕ್ಕಿಲ್ಲ, ದಯವಿಟ್ಟು ಇಲ್ಲೇ ಇರಲು ಬಿಡಿ: 35 ವರ್ಷಗಳಿಂದ ಭಾರತದಲ್ಲಿರುವ ಮಹಿಳೆಯ ಅಳಲು
— ವಾರ್ತಾ ಭಾರತಿ | Vartha Bharati (@varthabharati) April 28, 2025
click 👉 https://t.co/TzJZm1GM7d#Pakistan #india pic.twitter.com/WmrrB91rTz
पहलगाम में खूनी मंजर: जिपलाइन सवार ने बताई आतंकी हमले की भयावह कहानी
वैभव का वैभव: शतकवीर के आगे झुका क्रिकेट जगत!
मंच पर BJP नेता को नहीं पहचाने DSP, सार्वजनिक माफी मंगवाई, वीडियो वायरल
पलक झपकते ही 19वीं सदी में! कैसे अंधेरे में डूबा यूरोप?
युसूफ पठान ने वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई, युवा खिलाड़ी ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
अमेठी की गलती रायबरेली में नहीं दोहराएंगे राहुल गांधी: परिवार से सीधा रिश्ता रखेंगे
IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक पर नीतीश कुमार का इनाम!
पाकिस्तान को किसने दहलाया? धमाके में सात की मौत, दहशत में सरकार!
वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान: 35 गेंदों में शतक, 94 रन सिर्फ छक्के-चौकों से!
अहमदाबाद में मिनी बांग्लादेश पर बुलडोजर स्ट्राइक, अवैध बस्ती ध्वस्त!