पत्रकार या शेखचिल्ली! पाकिस्तानी पत्रकार का फौज को लेकर ऐसा दावा, लोग हंस-हंस कर हुए लोटपोट
News Image

पाकिस्तान में एक से बढ़कर एक बयानवीर हैं, जिन्हें भारत में अलग नाम से जाना जाता है। जावेद चौधरी उन्हीं में से एक हैं। चौधरी खुद को पत्रकार बताते हैं, लेकिन उनकी बातें किसी शेखचिल्ली के कॉमेडी से कम नहीं होतीं।

कहते हैं सेना देश की शान होती है, लेकिन जब बात पाकिस्तानी सेना की हो तो यहां धंधा (बिजनेस) नजर आता है। यह ऐसी सेना है जिसने कभी कोई जंग नहीं जीती, लेकिन बातें इतनी बड़ी कि पूछिए ही मत। भारत के साथ 1971 की जंग में इस सेना के 91000 जवानों ने हथियार डाल दिए थे। ये ऐसी सेना है जो जंग से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त रहती है। दुश्मन से लड़ना इनके बस की बात नहीं, तो सोशल मीडिया पर ही शेखी बघारते रहते हैं।

पाकिस्तानी सेना जब भारत से हारती है तो बड़े जनरल हमेशा अपने देश की आवाम को एक ही स्क्रिप्ट सुनाते हैं कि हमने भारत को जवाब दिया है...लेकिन यह जवाब कब दिया, कैसे दिया, इसके बारे में कोई नहीं जानता। वैसे जब लड़ाई की बात आती है, तो पाकिस्तानी फौज आतंकियों की ड्रेस भी पहन लेती है। करगिल में दुनिया ने यह देखा है। वैसे इस सेना के हाथ में बंदूक की जगह ढोल होना चाहिए...लड़ने से अच्छा, नाच ही लेगें।

अब बात उस बयानवीर जावेद चौधरी की, जो खुद को पत्रकार कहते हैं। पाकिस्तानी पत्रकार जावेद चौधरी ने दावा किया है कि पाकिस्तानी फौजियों की संख्या में 40 लाख का इजाफा है। उनके अनुसार ये 40 लाख रिटायर्ड फौजी हैं जो जंग के लिए तैयार हैं। अब चौधरी के बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितने बड़े फेंकू हैं।

बयानवीर जावेद चौधरी को पहले भी कई बार जुबानी अटैक आ चुके हैं। वे यहां तक कह चुके हैं कि इंडिया के पास जो परमाणु बम हैं वो पुराने हैं। भारत इनसे हमला करेगा तो ये ईरान में जाकर गिरेंगे।

उन्होंने भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद भी बेबुनियाद बातें कही हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान भारत में बने बांधों को खत्म कर देगा। मिसाइलों से हमला करने के बाद पाकिस्तान में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

पाकिस्तानी सेना का असली हथियार है, बयानबाजी, ड्रामेबाजी और सोशल मीडिया की परवाजी। इस सेना ने बयानवीर जावेद चौधरी जैसे लोगों को इसी तरह के काम पर लगा रखा है। अब जैसी सेना होगी वैसे ही चौधरी साहब जैसे लोग। वैसे इनसे ज्यादा समझ तो बच्चों में नजर आती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

DC बनाम KKR: दुश्मंता चमीरा का अद्भुत कैच! हवा में लपकी चिड़िया , किसी को नहीं हुआ यकीन!

Story 1

बाघ को गले लगाता भालू: दो खतरनाक जानवरों की दोस्ती ने किया हैरान!

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा बना हथियार

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले का नया वीडियो: नीचे गोलियां, ऊपर अल्लाह हू अकबर का नारा

Story 1

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, अभिभावकों को मिली ताकत!

Story 1

सिंधु जल संधि तोड़ना गलत, किसान इसके खिलाफ: नरेश टिकैत

Story 1

जिसने किया उसे सजा दीजिए, मेरा क्या कसूर? - पति से बिछड़ रही नवविवाहिता समरीन का दर्द

Story 1

पहलगाम हमले में ज़िप्लाइन से देख रहे पर्यटक का खुलासा, अल्लाहु अकबर के नारे के बाद हुई फायरिंग!

Story 1

बिहार क्रिकेट और राहुल द्रविड़ को वैभव के पिता ने दिया दिल से धन्यवाद!

Story 1

भारत खुद अपने लोगों को मारता है : शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान, उगला ज़हर