पहलगाम पीड़ितों पर वोट मांगेंगे! अखिलेश ने नेहा सिंह का विवादित वीडियो फुल वॉल्यूम में चलवाया
News Image

लखनऊ: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा कटाक्ष किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ।

अब समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव नेहा सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में अपने नेताओं के सामने नेहा सिंह राठौर का विवादित वीडियो फुल वॉल्यूम में चलवाया।

वायरल वीडियो में अखिलेश यादव कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, फुल वैल्यूम में वीडियो चलाओ। न्यूज वालों ने खूब इसे चलाया है। इसके बाद पार्टी नेताओं के सामने वीडियो चलाया जाता है।

नेहा सिंह के उस वीडियो में, जिस पर विवाद हुआ, वह कहती हैं कि एक फोन कॉल से दूसरे देशों में युद्ध रुकवाने वाले पॉपॉ अपने देश में आतंकवादी हमला नहीं रुकवा पाए।

वह आगे कहती हैं, अंधभक्त मुझसे कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल मत करो, तो किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा पर जिसे मुद्दा ही नहीं समझा जाता। स्वास्थ्य पर जिसे अब आउट ऑफ फैशन समझा जाता है। बेरोजगारी पर, जिसके जवाब में आपके अब्बा हुजूर पकोड़ा तलने की सलाह देते हैं।

नेहा सिंह वीडियो में यह भी कहती हैं कि जब देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम और राष्ट्रवाद पर चल रही है, उसके बाद भी देशवासी आतंकवादी हमले में मारे जाते हैं तो सवाल किस मुद्दे पर करूं… अपनी ही सरकार में हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों की मौत पर बेशर्मी से वोट मांगने वाला ये आदमी पहलगाम के पर्यटकों की मौत पर भी वोट मांगेगा।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देशद्रोह के मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा, अरे दम है तो आतंकवादियों का सिर लेकर आइए। अपनी नाकामियों का ठीकरा मेरे कपार पर मढ़ने की कोई जरूरत नहीं है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

14 साल के वैभव ने मचाया तहलका, सचिन-युवराज भी हुए मुरीद!

Story 1

जानू सांप बना दो सांप! बाइक पर टशन दिखा रहे कपल का हुआ बुरा हाल

Story 1

यशस्वी जायसवाल का धमाका! सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Story 1

खान सर का आईडिया: पाकिस्तान के लिए साइलेंट किलर , रहीम चाचा मिलेंगे अरब सागर में!

Story 1

12 साल की बच्ची से छेड़छाड़: मोहम्मद की गोरों ने की जबरदस्त पिटाई

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया दुष्ट देश

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा बना हथियार

Story 1

खून से तिलक करो, गोलियों से आरती? - पाकिस्तान से बातचीत की सलाह पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को लताड़ा

Story 1

ब्रायन लारा जैसी शैली, क्रिस गेल जैसा खौफ: वैभव ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में डाला!

Story 1

2 लड़के पहले चले गए, 7 मिनट में बची मेरी जान : पहलगाम जिपलाइन वीडियो में ऋषि का खुलासा