दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है और इसका बहिष्कार होना चाहिए। दहेज के कारण कई परिवार अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें लगता है कि बेटियां बोझ हैं।
सोमवार को भिक्कनपुर गांव में एक सगाई कार्यक्रम के दौरान एक दूल्हे ने दहेज में मिल रहे 51 लाख रुपये लौटा दिए। यह पहल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
भिक्कनपुर गांव के रहने वाले विश्वजीत कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनका विवाह मुजफ्फरनगर के रेकड़ा गांव की रूपा से तय हुआ है। शादी तय करते समय ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह शादी में दहेज नहीं लेंगे। रस्म के तौर पर केवल एक रुपये का रिश्ता होगा।
सोमवार को मुजफ्फरनगर से लड़की पक्ष के लोग भिक्कनपुर में सगाई करने आए। रीति-रिवाज के दौरान चांदी का एक रुपया दिया गया, जिसे विश्वजीत ने ले लिया। इसके बाद लड़की के भाई ने दहेज में 51 लाख रुपये की नकदी से भरा थाल उन्हें देने के लिए आगे किया, जिसे विश्वजीत ने वापस कर दिया।
लड़की पक्ष के परिवार वालों ने काफी प्रयास किया, लेकिन विश्वजीत दहेज में रुपये लेने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने बताया कि उनकी भी तीन बहनें हैं और उनका परिवार दहेज के खिलाफ है। इसी वजह से वह दहेज लेने के लिए राजी नहीं हुए।
सगाई कार्यक्रम के दौरान दहेज में मिल रहे रुपयों से भरा थाल लौटाने का वीडियो किसी ने मोबाइल में बना लिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
लोग दहेज में मिल रहे रुपये लौटाने वाले दूल्हे की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हर कोई ऐसा सोचने लगे तो दहेज के अभाव में किसी भी परिवार की बेटी के हाथ पीले होने में कोई अड़चन नहीं आएगी। इस तरह की पहल सभी को करनी चाहिए।
लड़की के भाई जीत अहलावत ने इस घटना की पुष्टि की है और इसे एक अच्छी पहल बताया है।
*सगाई में 51 लाख रुपये का दहेज दूल्हे ने लौटाया
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) April 29, 2025
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी पहल pic.twitter.com/vzJrx1uCa9
अहमदाबाद में गरजे 50 बुलडोज़र: तालाब पर बने फार्महाउस और अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग
टूटी टांगों के साथ द्रविड़ का उछल-कूद, वैभव के शतक पर झूमे RR कोच
बेटियां बोझ नहीं: दूल्हे ने सगाई में 51 लाख का दहेज लौटाया, वीडियो हुआ वायरल
शर्त लगी, वीडियो बनता रहा और गंगा में समा गया युवक!
सत्ता की हनक: जींद में BJP नेता ने DSP से मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
आधी रात को लड़की का धावा! OYO के नाम पर उड़े लड़के के होश, वीडियो वायरल
आतंकी धर्म पूछते हैं क्या? : कांग्रेस MLA का बयान पार्टी के लिए बना मुसीबत
पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए आम बात: युवा शतकवीर वैभव
पहलगाम हमले पर विवादित बयान: बुजुर्ग ने कहा, सही हुआ, अल्लाह सबको मारेगा!
सिंधु जल संधि तोड़ना गलत, किसान इसके खिलाफ: नरेश टिकैत