कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मंच पर थप्पड़ मारने का इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना पर अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पहलगाम हमले को लेकर दिए गए उनके बयान पर पहले से ही कई सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना संविधान बचाओ कार्यक्रम के दौरान हुई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेलागावी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उसी दौरान, भारतीय जनता पार्टी की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उनका विरोध किया और उन्हें काले कपड़े दिखाए।
इसके बाद सिद्धारमैया ने एक पुलिस अधिकारी को मंच पर बुलाया और उन्हें फटकार लगाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नारायण भारमणि हैं, जिन्हें मंच की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया था।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शन से नाराज सिद्धारमैया पहले पुलिस अधिकारी को डांट रहे हैं और फिर थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाते हैं।
हालांकि, उसी समय कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें रोक लिया और माइक बंद कर दिया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेता उन्हें शांत करते हुए नजर आ रहे हैं।
इससे पहले, पहलगाम पर दिए गए अपने बयान के कारण भी सिद्धारमैया विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कहा था, हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। शांति होनी चाहिए और केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोग सुरक्षित महसूस करें।
रविवार को उन्होंने भाजपा और मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैंने कभी भी पाकिस्तान या आतंकवाद के खिलाफ युद्ध से मना नहीं किया... मैंने कहा था कि युद्ध आखिरी रास्ता होना चाहिए और युद्ध हर चीज का समाधान नहीं है। ये भाजपाई और मीडिया बेवकूफ हैं और मेरी बात को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
#WATCH | Karnataka Chief Minister Siddaramaiah angrily calls a Police officer on stage during Congress protest rally in Belagavi and gestures raising his hand at him.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
During the CM s address here, a few women, who are reportedly BJP activists, indulged in sloganeering… pic.twitter.com/qtC6hL9UYT
IPL इतिहास की सबसे महान पारी: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्डतोड़ शतक!
प्रतीका रावल का महिला वनडे में विश्व रिकॉर्ड, रचा इतिहास!
अमेरिका में ट्रक चलाने के लिए अंग्रेजी जरूरी! ट्रंप का नया आदेश
समय सीमित और लक्ष्य बड़े: पाकिस्तान पर गुस्से के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए आम बात: युवा शतकवीर वैभव
व्हीलचेयर पर बैठे राहुल द्रविड़, सूर्यवंशी के शतक पर खुशी से उठे!
पहलगाम हमले में ज़िप्लाइन से देख रहे पर्यटक का खुलासा, अल्लाहु अकबर के नारे के बाद हुई फायरिंग!
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक: पिता ने राहुल द्रविड़ को दिया सफलता का श्रेय
मुंबई: बांद्रा के शोरूम में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
पहलगाम पीड़ितों पर वोट मांगेंगे! अखिलेश ने नेहा सिंह का विवादित वीडियो फुल वॉल्यूम में चलवाया