पहलगाम हमले के बाद नाला सोपारा में बवाल, पाकिस्तानी झंडा जलाने पर झड़प, 3 गिरफ्तार
News Image

पालघर जिले के नाला सोपारा में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान तनाव फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया, जिसके बाद कुछ युवकों से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नाला सोपारा में रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने ऑरेंज हाइट्स के समीप पाकिस्तानी झंडा सड़क पर बिछाकर जलाया और पहलगाम हमले के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसी दौरान, कुछ स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ बहस शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, युवकों ने पाकिस्तान समर्थित बातें कहीं, जिससे माहौल गरमा गया। हाथापाई की नौबत आने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर चार युवकों को हिरासत में लिया। बीजेपी नेता किरीट सोमैया के दबाव के बाद पुलिस ने IPC धारा 152 (राष्ट्रीय सम्मान का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार किए गए तीन युवकों की पहचान उस्मान गनी, तौसीफ आजाद शेख और अदनान अफजार शेख के रूप में हुई है। उन्हें 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि प्रदर्शन अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी प्रवासियों के खिलाफ भी था, जो नाला सोपारा को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का अड्डा बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को एक व्यक्ति पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे पाकिस्तानी झंडे पर आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारी ने समझाया कि वह झंडे का उपयोग आतंकवाद के विरोध में एक प्रतीक के रूप में कर रहा था, लेकिन युवकों ने जबरदस्ती झंडा हटा दिया और झगड़ा शुरू कर दिया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

तनाव को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पालघर के एसपी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैं और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाक क्रिकेटरों की बेशर्मी: भारत के खिलाफ उगला ज़हर

Story 1

क्या आतंकियों के पास इतना समय है... पहलगाम हमले पर कांग्रेस विधायक का विवादास्पद सवाल

Story 1

कर्रेगुट्टा पहाड़: नक्सलियों का गढ़ या जवानों का चक्रव्यूह?

Story 1

एक करोड़ के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी!

Story 1

अब पाकिस्तान की भी पर्ची निकालेंगे बागेश्वर बाबा! रक्षा मंत्री को दे डाली ये सलाह

Story 1

क्या असीम मुनीर ने रची पहलगाम हमले की साजिश? कार्यकाल विस्तार के लिए भारत से टकराव का खतरा!

Story 1

वह मनोरंजन का विषय नहीं... बेटे अंगद के लिए किससे भिड़ गईं जसप्रीत बुमराह की पत्नी?

Story 1

कौन है ये जोकर? पहलगाम हमले पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को औवेसी ने जमकर लताड़ा, बॉयकॉट करने की कही बात

Story 1

पहलगाम हमले के बाद नाला सोपारा में बवाल, पाकिस्तानी झंडा जलाने पर झड़प, 3 गिरफ्तार

Story 1

धोनी ने CSK से निकाला, राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्मश्री से नवाजा