भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक प्रतिबंधों के बावजूद, भारत से 10 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का माल हर साल अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पहुंच रहा है। यह माल दुबई, सिंगापुर और कोलंबो जैसे बंदरगाहों के माध्यम से भेजा जा रहा है।
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के एक नोट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां इन बंदरगाहों पर माल भेजती हैं। वहां, एक स्वतंत्र कंपनी माल उतारती है और उन्हें बॉन्डेड गोदामों में स्टोर करती है। माल को ट्रांजिट के दौरान ड्यूटी चुकाए बिना वहां रखा जा सकता है।
थिंक टैंक के अनुसार, गोदाम में रखे गए माल के लेबल और दस्तावेजों को बदलकर किसी दूसरे देश का मूल देश दिखाया जाता है। ऐसे में, माल किसी तीसरे देश से आता हुआ प्रतीत होता है और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।
यह तरीका कंपनियों को व्यापार प्रतिबंधों को दरकिनार करने के साथ-साथ तीसरे देश के रास्ते से ऊंचे दामों पर माल बेचने में मदद करता है। यह तरीका जांच से भी बचाता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि व्यापार दूसरे देशों से हो रहा है।
GTRI के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, व्यापार का यह तरीका हमेशा अवैध नहीं होता, लेकिन यह भ्रामक है। इससे पता चलता है कि व्यापार के लिए कितने रचनात्मक तरीके खोजे जाते हैं। कई बार उनकी चाल सरकारों की प्रतिक्रिया से भी तेज होती है।
GTRI के नोट में उत्पादों के लेबल बदलने और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने के गणित को एक उदाहरण के जरिए समझाया गया है। मान लीजिए कि कोई कंपनी भारत से दुबई में एक लाख डॉलर के ऑटो पार्ट्स निर्यात करती है। भारत में निर्मित इन उत्पादों पर मेड इन यूएई का लेबल लगाकर उन्हें 1.30 लाख डॉलर में पाकिस्तान भेज दिया जाता है, जिसके साथ भारत का कोई सीधा व्यापार नहीं है। इस ऊंचे दाम में भंडारण, कागजी कार्रवाई और बंद बाजार तक पहुंच भी शामिल है।
2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध खराब हो गए थे। इसके बाद भारत ने पड़ोसी देश से आयात होने वाले सभी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 200% कर दिया था। इसमें ताजे फल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद और खनिज अयस्क शामिल हैं।
अप्रैल-जनवरी, 2024-25 में पाकिस्तान को भारत का निर्यात 447.6 मिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 4.2 मिलियन डॉलर रहा। 2023-24 में पाकिस्तान को भारत का निर्यात 1.18 बिलियन डॉलर था।
#WATCH | 26/11 terror attack accused Tahawwur Rana being taken from Delhi s Patiala House Court.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
The National Investigation Agency (NIA) court extended his custody for 12 days pic.twitter.com/Ux8l2c1AKY
16 बच्चे पैदा करने के बाद मुल्ला का मोदी पर गुस्सा, 18 और करने की धमकी!
भारत के दबाव का असर ! पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़
अब बालाकोट नहीं, पाकिस्तान का फुल एंड फाइनल हिसाब ज़रूरी: फारूक अब्दुल्ला का आक्रोश
पहलगाम हमले के बाद शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक!
मेरा बेटा मनोरंजन के लिए नहीं : अंगद का मज़ाक बनाने वालों पर भड़कीं बुमराह की पत्नी संजना
क्या पाकिस्तानी जनरल मुनीर का साम्राज्य 8,50,000 करोड़ का है? भारत के दिग्गज भी पीछे!
क्या जिप लाइन वाले को हमले का पूर्वाभास था? पहलगाम मामले में चौंकाने वाला दावा!
बीमार पत्नी, दरिंदा बाप: बेटी से किया दुष्कर्म, मौलवी ने कबूला गुनाह!
राष्ट्रपति ने 96 वर्षीय कलाकार के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हुए कई दिग्गज
कंगाल पाकिस्तान की बुलेट ट्रेन की बातें, मरियम नवाज के दावे पर सोशल मीडिया में उड़ी खिल्ली