लोकगायिका नेहा सिंह राठौर, जिन्होंने पहलगाम हमले को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे, अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। लखनऊ में उनके खिलाफ 11 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में JDU के मुस्लिम मंत्री की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक माहौल को और भी तल्ख कर दिया है।
नेहा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, मेरे ऊपर मामला दर्ज हुआ है, होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! वे अपने अनूठे अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
पहलगाम हमले के बाद से नेहा सिंह लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर मोदी सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा, जिसके परिणामस्वरूप लखनऊ में उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
इस मामले पर JDU की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा, बयानबाजी से बचना चाहिए, लेकिन जो गलत है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सभी विद्वानों, महापुरुषों ने भाईचारे और प्रेम की बात कही है। मैं इतना जरूर कहूंगा कि किसी को भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे किसी को ठेस पहुंचे। जो भी गलत है उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
नेहा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट में लिखा, पहलगाम हमले के जवाब में अब तक सरकार ने क्या किया है? मेरे ऊपर FIR? अरे दम है तो जाइये...आतंकवादियों के सिर लेकर आइये! सरकार मेरे ऊपर FIR करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है...क्या ये बात समझना इतना मुश्किल है?
नेहा सिंह के खिलाफ लखनऊ में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में लिखा, मेरे ऊपर मामला दर्ज हुआ है, होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद सीएम योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी।
एक अन्य पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने लिखा, मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी।
*पहलगाम हमले के जवाब में अब तक सरकार ने क्या किया है? मेरे ऊपर FIR ?
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 28, 2025
अरे दम है तो जाइये…आतंकवादियों के सिर लेकर आइये!
सरकार मेरे ऊपर FIR करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है…क्या ये बात समझना इतना मुश्किल है? pic.twitter.com/mOuKPzYYoF
दिल्ली में विराट का धमाका! राहुल के ये मेरा मैदान है पर दिया करारा जवाब
ईद की रिपोर्टिंग करते हुए महिला रिपोर्टर ने बच्चे को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
रैली में ASP पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, थप्पड़ मारने का किया इशारा!
राजस्थान रॉयल्स में बदलाव की संभावना, गिल को रोकना मुश्किल!
पहलगाम हमले को बताया राजनीतिक प्लान , इन्फ्लुएंसर श्रेष्ठा झा पर देशद्रोह का आरोप
अब बालाकोट नहीं, पाकिस्तान का फुल एंड फाइनल हिसाब ज़रूरी: फारूक अब्दुल्ला का आक्रोश
भारत और फ्रांस की 63,000 करोड़ की डील: नौसेना में शामिल होंगे 26 राफेल मरीन विमान!
लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने भारतीयों का हनुमान चालीसा , वीडियो वायरल
NORI वीजा: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत वापसी का रास्ता खुला!
बेटी बनी शैतान! गिड़गिड़ाई मां, फिर भी बेरहमी से नोचे बाल, बरसाए लात-घूंसे