मुंबई, 27 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 54 रनों से जीता, जो उनकी लगातार पांचवीं जीत थी। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
लखनऊ के लिए खेलते हुए पूरन हालांकि बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने दीपक चाहर के एक ओवर में तीन लगातार छक्के जड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दीपक चाहर, मुंबई इंडियंस की ओर से पारी का छठा ओवर फेंक रहे थे। ओवर की शुरुआत में थोड़ा दबाव था, क्योंकि पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। फिर चाहर ने एक वाइड गेंद डाली।
इसके बाद, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने चाहर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पूरन ने चाहर के ओवर में कुल 20 रन बटोरे।
मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सिर्फ 161 रन पर सिमट गई।
*𝐇𝐚𝐭-𝐭𝐫𝐢𝐜𝐤 𝐨𝐟 𝐒𝐢𝐱𝐞𝐬 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
Nicholas Pooran left no half measures with a quick cameo of 27(15) 👏
Updates ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @nicholas_47 pic.twitter.com/o0sX0APxoo
लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का विवादित पोस्ट: धर्म देखकर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद
कोहली और पांड्या का धमाका! आरसीबी ने दिल्ली को दिल्ली में हराया, नंबर 1 का ताज छीना
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: लेफ्ट का दबदबा बरकरार, एबीवीपी ने की ज़ोरदार वापसी
क्या होने वाला है बड़ा? PM मोदी और रक्षा मंत्री की बैठक, पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब!
आतंकी हमले के बाद पहलगाम में अतुल कुलकर्णी: ये हमारा कश्मीर है, हम तो आएंगे...
परमाणु हमले की धमकी के बीच पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़!
पानी के बाद डिजिटल वार: शोएब अख्तर सहित कई पाकिस्तानी YouTube चैनल भारत में ब्लॉक
दोतरफा दबाव में पाकिस्तान: भारत का एक्शन, शहबाज सरकार पर सहयोगी दल की चेतावनी
पहलगाम हमले पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा: हर भारतीय को अब...
मौत सिर पर थी, हम कीचड़ में छिपे रहे