अखिलेश यादव पहलगाम हमले के बाद अपने बयानों के चलते पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख के विरोध में खड़ी है।
पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर जाने से अखिलेश यादव ने लगभग इनकार कर दिया था।
इस विवाद के बावजूद, अखिलेश यादव शुभम द्विवेदी के विषय पर असहज दिख रहे हैं। हाल ही में जब उनसे इस बारे में फिर से प्रश्न किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से परहेज किया।
शनिवार को अखिलेश यादव कुशीनगर में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शुकरूल्ला अंसारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन जब शुभम द्विवेदी के बारे में उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने उत्तर देने के बजाय बात को घुमाते हुए भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
अखिलेश ने इतना जरूर कहा, जो पहलगाम गए थे टूरिस्ट, जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य उन्होंने खोया है, हम दुख में उनके साथ खड़े दिखाई देंगे।
कुशीनगर में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भाजपा आरोप लगा रही है कि आप शुभम द्विवेदी के घर नहीं गए हैं और भाजपा ने इसके पोस्टर भी लगाए हैं। इस सवाल पर अखिलेश यादव के चेहरे के भाव बदल गए। उन्होंने बात घुमाते हुए कहा, भाजपा के लोग अपने पुरुष सदस्यों को गलत भाषा सिखाते हैं। बीजेपी के लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
कानपुर के शुभम द्विवेदी अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गए थे। उनका विवाह फरवरी में ही हुआ था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी ने दावा किया था कि आतंकियों ने धर्म पूछकर शुभम को गोली मारी थी।
पहलगाम हमले में शुभम द्विवेदी सहित 26 लोगों की जान जाने के बाद अखिलेश यादव ने यह तक कह दिया था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है।
कानपुर जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उनका उस परिवार (शुभम द्विवेदी के परिवार) से कोई नाता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वे वहां पहुंचें। इससे अखिलेश यादव ने लगभग स्पष्ट कर दिया था कि वे शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने नहीं जाएंगे।
आखिर अखिलेश यादव कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर ना जाने को लेकर इतने असहज क्यों हैं, यह सवाल अभी भी बना हुआ है।
*जो पहलगाम गए थे टूरिस्ट,जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य उन्होंने खोया है, हम दुःख में उनके साथ खड़े दिखाई देंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 26, 2025
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कुशीनगर pic.twitter.com/L0nfBT8non
पहलगाम हमले के बाद हरकत में सरकार, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को दी जानकारी
कंगाल पाकिस्तान की चीन से गुहार: क्या लोन के जाल में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?
शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, हिना शहाब का ऐलान, विधायक का टिकट खतरे में!
अरब सागर में भारतीय नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, पाकिस्तानी नौसेना में खलबली!
मोदी साहब ने सही किया, लेकिन... कराची लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक का दर्द
वाह क्या मारा है! सूर्यकुमार के हैरतअंगेज शॉट पर हार्दिक पांड्या भी रह गए दंग
बस में सो रही लड़की का प्राइवेट पार्ट छूटा कंडक्टर, वीडियो वायरल
विराट कोहली का मैदान पर गुस्सा, केएल राहुल से हुई तीखी बहस!
पाकिस्तान में वॉटर इमरजेंसी! मस्जिदों से ऐलान, झेलम नदी में बाढ़ से दहशत
परमाणु बम सजाने के लिए नहीं, भारत के लिए बना: पाक मंत्री की धमकी