नीता अंबानी का छलका दर्द: मेरे भाई ने कभी केक नहीं खाया मैम...
News Image

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आगामी आईपीएल 2025 का 45वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो बेहद खास होने जा रहा है। इस मैच के दौरान स्टेडियम में 19,000 गरीब बच्चे मौजूद रहेंगे, जिनमें 200 विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA) को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन बच्चों को स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का अवसर मिलेगा, जो शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

इस विशेष मैच से पहले, नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को इस पहल के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने एक ऐसी कहानी सुनाई जिसे वे कभी नहीं भूल पाई हैं।

नीता अंबानी ने खिलाड़ियों से कहा, मुंबई इंडियंस का अगला होम गेम बहुत स्पेशल होने वाला है। स्टेडियम में हमें सपोर्ट करने अल्प सुविधा प्राप्त बच्चे आ रहे हैं। उनके आने से स्टेडियम का माहौल अलग होगा। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उनके सामने अपना बेस्ट प्रदर्शन करें। वे अपने घर से लंबी कतारें तय कर सिर्फ एक मैच देखने आते हैं।

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, जो बच्चे मैच देखने आते हैं, हम उन्हें 4 टाइम खाना देते हैं। एक बार मैं उन बच्चों के साथ बैठी थी। मैंने देखा कि एक बच्ची अपना खाना नहीं खा रही थी। मैंने पूछा- क्या हुआ, आप खा क्यों नहीं रही? उसने जवाब दिया- मैं इसे अपने भाई के लिए बचा रही हूं, क्योंकि मेरे भाई ने जिंदगी में कभी केक नहीं चखा है। यह कहानी बताते हुए नीता अंबानी की आंखें भर आईं।

2010 में शुरू की गई ESA पहल, रिलायंस फाउंडेशन और मुंबई इंडियंस के बीच सहयोग का प्रतिनिधित्व करती है। इसका उद्देश्य सभी पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए शिक्षा और खेल को सुलभ बनाना है।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की वापसी के बावजूद, लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा। इस सीजन में पहले मुकाबले में भी लखनऊ ने मुंबई को हराया था। अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 7 मैचों में से 6 में लखनऊ सुपर जायंट्स जीती है, जबकि मुंबई इंडियंस ने केवल 1 मैच जीता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: 9 में से 6 मैच हारने वाली SRH टीम को मालकिन काव्या मारन का खास तोहफा, भारत से बाहर भेजा!

Story 1

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Story 1

नेहा राठौर की पोस्ट पर मचा बवाल, क्या होगी गिरफ्तारी?

Story 1

क्या भारत ने शुरू कर दिया वाटर वॉर ? PoK में अचानक आई बाढ़!

Story 1

गौरी, शाहीन, गजनवी: भारत के लिए बने, पाकिस्तान के रेल मंत्री ने उगला ज़हर

Story 1

POK में बाढ़ का खतरा, पाकिस्तान ने भारत पर जेहलम में पानी छोड़ने का आरोप लगाया

Story 1

करुण नायर के विकेट पर बवाल: धोनी के दोस्त ने कोहली पर कसा तंज, कहा - आज तो बहुत खुश होंगे!

Story 1

मुझे याद ही नहीं कब उसने... : मैक्सवेल पर मिस्टर IPL का फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

Story 1

शाहरुख खान का मेट गाला में धमाका: सब्यसाची के साथ करेंगे डेब्यू, फैंस उत्साहित!

Story 1

पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस में ही मचा बवाल!