मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला
News Image

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके परिवार के सदस्यों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना 20 मार्च, 2025 को मोहल्ला तीरगरान में हुई। पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी, तभी बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

लड़की के अनुसार, लड़कों ने उसके कंधे पर टक्कर मारी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उसने विरोध किया, तो लड़के गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर इस हरकत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद युवकों ने कथित तौर पर उन पर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया।

लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोशीन और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला, फिर कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है, तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद उन्होंने उसका प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सोती हुई लड़की से बस कंडक्टर की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

परमाणु बम सजाने के लिए नहीं, भारत के लिए बना: पाक मंत्री की धमकी

Story 1

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: किसका पलड़ा दिख रहा भारी?

Story 1

पाकिस्तान धरती पर नहीं बचेगा: निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

Story 1

हमला या हादसा? वैंकूवर में भीड़ में घुसी कार, कई की मौत

Story 1

आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम में पर्यटकों का तांता, सुनिए इन पर्यटकों के हौसले भरे बयान

Story 1

पाकिस्तान आतंक का पोषक, भारत बना पड़ोसियों का भगवान !

Story 1

PSL बैन के बाद IPL में डेब्यू: कौन हैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कॉर्बिन बॉश?

Story 1

पुतिन के जनरल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खुफिया सेवा ने जारी किया वीडियो

Story 1

पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस में ही मचा बवाल!