म्यांमार में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंप से 1700 से अधिक लोगों की जान चली गई। भारत ने नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत तुरंत म्यांमार में राहत और बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया।
वायुसेना के विमानों से लेकर नौसेना के जहाजों तक, म्यांमार की मदद के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम ने वहां एक फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया। इंजीनियरों की एक टीम ने अहम इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की।
भारतीय टीम ने कंबल, टेंट, स्लीपिंग बैग्स, दवाइयां, खाने-पीने के सामान के साथ ही अन्य चीजें भी भेजीं।
भारत की टीम ने 70 साल से ज्यादा उम्र की एक बुजुर्ग महिला को बचाया जो मलबे में 18 घंटों से दबी हुई थी। भारत से गई टीम ने ऑक्सीजन लेवल को स्थिर करने से लेकर फ्रैक्चर के ट्रीटमेंट तक, इलाज की हर सुविधा उपलब्ध कराई।
इथियोपिया में रहने वाले भारतीयों ने जन्म से ही दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है। ऐसे बहुत से बच्चों की भारतीय परिवारों द्वारा आर्थिक मदद भी की जा रही है।
भारत में मेडिकल सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। इसका लाभ दूसरे देश के नागरिक भी उठा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए बड़ी मात्रा में वैक्सीन भेजी है।
भारत ने नेपाल के आग्रह पर वहां दवाइयां और वैक्सीन की बड़ी खेप भेजी है। इनसे थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग के मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा।
पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने और उन्हें पालने का आरोप लगता रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत ने आपदा प्रभावित देशों के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपने पिछले महीने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी... भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया... ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है।… pic.twitter.com/f9VzaXVxMJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025
चलती बस में महिला यात्री से छेड़छाड़: कंडक्टर कैमरे में कैद, गिरफ्तार
जहां मिलें वहीं ठोको: शिंदे की लापता पाकिस्तानी नागरिकों को चेतावनी
IPL 2025: पूरन का प्रचंड प्रहार, चाहर को जड़े लगातार तीन छक्के!
फोन चलाने से रोका तो लेक्चरर पर चला दी चप्पल, वायरल हुआ वीडियो
नीता अंबानी का छलका दर्द: मेरे भाई ने कभी केक नहीं खाया मैम...
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान!
पहलगाम हमले को खुफिया विफलता कहने वालों को सुननी चाहिए शशि थरूर की यह बात
युद्ध की स्थिति में भी भारत में नहीं होगा जल संकट! मंत्री का बड़ा दावा
जब तक माफी नहीं, तब तक हमला! रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना का धावा
मंत्री को रिश्वत देकर डमी उम्मीदवार से परीक्षा दिलवाई! SI भर्ती रद्द करने की मांग तेज