जंग के लिए तैयार रहे भारत! परमाणु हमले की गीदड़ भभकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार
News Image

पहलगाम आतंकी हमले से भारत भड़का हुआ है और पाकिस्तान को लगातार आक्रामक तेवर दिखा रहा है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है और पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देने का ऐलान किया है।

भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के मंत्री और नेता लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं।

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दे डाली है।

रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री अब्बासी ने भारत को गीदड़ भभकी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो भारत जंग के लिए तैयार हो जाएगा। भारत की कार्रवाई का कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान चुप नहीं बैठैगा।

मंत्री अब्बासी ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका दिया तो जंग होगी। पाकिस्तान जंग के लिए तैयार है, भारत भी तैयार रहे। भारत को पाकिस्तान का पानी रोकने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गौरी, शाहीन, गजनवी आदि सजावट के लिए नहीं बनाए हैं। 130 परमाणु बम भारत के लिए रखे हैं और सभी का मुंह भारत की ओर है।

पाकिस्तान ने किस-किस जगह इन परमाणु बमों को लॉन्च किया हुआ है, पूरी दुनिया जानती है। पाकिस्तान पर हमला करने की भारत ने कई बार कोशिश की, लेकिन परमाणु हमले से डरकर भाग गए है। इस बार सोचना भी नहीं कि पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस करेंगे। अगर इस बार बॉर्डर क्रॉस किया तो भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मंत्री हनीफ अब्बासी इससे पहले एक ड्रग्स केस में गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम में भारतीय सेना के अफसर ने बचाई 40 जिंदगियां, बहादुरी की कहानी

Story 1

पहलगाम हमले के खिलाफ RJD मार्च में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नेता बोले - गलती हो गई ; BJP ने दिखाया वीडियो

Story 1

पहलगाम हमला: रिकी केज ने जताया दुख, सरकार पर जताया भरोसा

Story 1

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: किसका पलड़ा दिख रहा भारी?

Story 1

10 करोड़ का मुआवजा: अखिलेश यादव ने किसके लिए की इतनी बड़ी मांग?

Story 1

क्या 27 करोड़ काफी हैं या और चाहिए? ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, उड़ा मजाक!

Story 1

झेलम में अचानक बाढ़: पाकिस्तान में इमरजेंसी, मस्जिदों से चेतावनी!

Story 1

भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका करेगी पहले बल्लेबाजी! प्लेइंग XI और लाइव स्कोरकार्ड यहाँ देखें

Story 1

जंग के हक में नहीं बयान पर बवाल: सिद्धारमैया की सफाई, बीजेपी का हमला

Story 1

दम है तो बोल के दिखा, भारतीय सेना हिंदू है या मुस्लिम! शहीद के भाई का रोंगटे खड़े कर देने वाला भाषण वायरल