पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस कायराना हमले से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी गुस्से से लाल हैं।
मुंबई में केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने आर माधवन के साथ मिलकर दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने पहलगाम हमले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीयों के दिलों में पहले से ही बहुत गुस्सा था, लेकिन इस घटना ने उस गुस्से को फिर से जगा दिया है।
वायरल हुए एक वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा, आप सब जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकियों को वही कहना चाहेंगे जो मैंने इस फिल्म में कहा है। फिर उन्होंने माइक दर्शकों की ओर कर दिया, जिन्होंने चिल्लाकर अक्षय का डायलॉग दोहराया - F*** you।
इस घटना से पहले भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था कि वे पर्यटकों पर हुए हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या को सरासर पाप बताया था और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना की थी।
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को, पर्यटकों के नरसंहार में शामिल दो आतंकियों के घर त्राल में ढहा दिए गए। इसके अलावा, शोपियां के चोटीपोरा में लश्कर के एक शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर भी मिट्टी में मिला दिया गया है। पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में आतंकियों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: अपनी आगामी फिल्म केसरी चैप्टर 2 के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने #PahalgamTerroristAttack पर बात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2025
उन्होंने कहा, ...दुर्भाग्य से, दिलों में वह गुस्सा फिर से जाग उठा है। आप सभी जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी, हमारे… pic.twitter.com/pcuWiciTGo
स्टंट पड़ा महंगा: लड़की को बैठाकर आड़ी-तिरछी बाइक चला रहा था, पलभर में बदला मंज़र
ईडन गार्डन्स में पंजाब के शेर गरजे: 10 छक्के, 14 चौके, 152 रन की तूफानी पारी!
मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश नहीं! : नेहा सिंह राठौर के पहलगाम हमले पर सवाल, पाकिस्तान में शेयर हुए ट्वीट
हमारे पास 130 परमाणु बम... मोदी की वॉटर स्ट्राइक से पाक मंत्री की गीदड़ भभकी!
गियर बदलते अंदाज़ पर दिल हार बैठी 17 साल की लड़की, ड्राइवर से रचाई शादी!
ट्रेन में बच्चा, स्टेशन पर मां: दूध लेने उतरी महिला के लिए रुकी ट्रेन
IPL 2025: बारिश ने फेरा पंजाब के सपनों पर पानी, अंक तालिका में हुआ बड़ा उलटफेर
रावण वध भी अहिंसा थी: पहलगाम हमले पर भागवत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
पहलगाम हमले में फरिश्ता बना सेना का जवान, बचाई 40 जानें
रजनीकांत का जलवा: इकोनॉमी क्लास में थलाइवा को देख खुशी से झूम उठे फैंस!