गियर बदलते अंदाज़ पर दिल हार बैठी 17 साल की लड़की, ड्राइवर से रचाई शादी!
News Image

प्यार कब, किससे और कैसे हो जाए, यह कहना मुश्किल है। एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी पाकिस्तान से सामने आई है, जहां एक 17 साल की लड़की अपने ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज़ पर दिल हार बैठी और उससे शादी कर ली।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की अपने ड्राइवर को गियर बदलते हुए टुकुर-टुकुर निहारती रहती थी। उसे ड्राइवर का यह अंदाज़ इतना पसंद आया कि उसने उससे शादी करने का फैसला कर लिया।

यह कहानी साल 2022 की है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा में आई है। 2022 में दिए एक इंटरव्यू में इस जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी साझा की थी।

लड़की के पिता ने उसे गाड़ी चलाना सिखाने के लिए ड्राइवर को काम पर रखा था। शुरुआत में ड्राइवर उसे गियर बदलना सिखाता था। लड़की को उसका गियर बदलने का तरीका बेहद पसंद आया।

लड़की ने इंटरव्यू में बताया कि ड्राइवर बहुत शानदार तरीके से गाड़ी चलाते हैं। उसने यह भी कहा कि जब वह गाड़ी चलाते समय गियर बदलते थे तो वह उसका हाथ थामने के लिए ललचाती थी।

एंकर द्वारा गाना समर्पित करने के लिए कहने पर लड़की ने 1973 की फिल्म बॉबी का गाना हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए को अपनी प्रेम कहानी के लिए सही बताया।

ड्राइवर को इस बात का जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि लड़की उसके बारे में क्या महसूस करती है। जब लड़की ने उसे प्रपोज किया तो वो डर गया कि शायद उसकी नौकरी चली जाएगी।

लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि वह सिर्फ ड्राइवर से ही शादी करना चाहती है। उस समय ड्राइवर 21 साल का था, जबकि लड़की 17 साल की।

लड़की के माता-पिता ने इस शादी का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह बचकानी हरकत है। लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही और अपने माता-पिता को मनाने के लिए खाना-पीना बंद कर दिया।

अंततः, लड़की के माता-पिता को उसकी जिद माननी पड़ी और उन्होंने धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी।

आज लड़की 20 साल की है और लड़का 24 साल का। शादी के बाद लड़की के पिता ने ड्राइवर को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद की। दंपति का कहना है कि उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है। लड़के को दहेज में वही कार मिली जो वह पहले चलाता था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुप नहीं बैठेगा पाकिस्तान: भारत के एक्शन पर शरद पवार की चेतावनी

Story 1

पहलगाम हमले पर खड़गे का वार: पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक से गैरहाजिरी पर उठाए सवाल, लगाया गंभीरता का आरोप

Story 1

तमिल सुपरस्टार के आगे फीका पड़ा धोनी का जलवा, स्टेडियम में गूंजा थाला नाम

Story 1

ज़मीन पर सिर टकराने के बावजूद सैम करन ने नहीं छोड़ा हैरतअंगेज़ कैच!

Story 1

सिंह साहब दी ग्रेट : प्रभसिमरन सिंह की तूफानी पारी, फैंस ने बताया दूसरा सहवाग

Story 1

जयपुर में क्यों भड़का बवाल? विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, जानिए पूरी कहानी

Story 1

मोदी कार्यालय तक पहुंचने में रहीं असफल पल्लवी पटेल, पुलिस ने रोका, मचा बवाल!

Story 1

फुटबॉल के आकार का ट्यूमर: सफदरजंग के डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक से किया सफल ऑपरेशन

Story 1

भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया, पाकिस्तानी मीम्स की बाढ़ से हंसी नहीं रुकेगी!

Story 1

AAP को कोसते मंत्री, चुपचाप सुनते रहे विधायक!