पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा दांव, झेलम में पानी छोड़ पाकिस्तान में बाढ़!
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि भारत ने बिना किसी पूर्व सूचना के झेलम नदी में अधिक पानी छोड़ दिया है। इससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में अचानक भारी बाढ़ आ गई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 1960 में हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है। भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सिंधु जल संधि के तहत दोनों देशों के जल आयुक्तों की सालाना बैठक होती थी, जो अब नहीं होगी। अब भारत, पाकिस्तान को नदियों का प्रवाह, बाढ़ की चेतावनी और ग्लेशियर पिघलने की जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है।

पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाया है कि भारत पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि झेलम नदी में पानी भारत के अनंतनाग से घुसा और चकोठी क्षेत्र से होकर बह गया। चकोठी में पानी की मात्रा में अचानक वृद्धि देखी गई, जिससे नदी के किनारे बसे गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

मुजफ्फराबाद प्रशासन ने वॉटर इमरजेंसी का ऐलान किया है। झेलम नदी में पानी छोड़ने से मुजफ्फराबाद के पास पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है। मस्जिदों में ऐलान कर स्थानीय लोगों को चेतावनी दी जा रही है।

झेलम नदी का जलस्तर सामान्य से 7-8 फुट ऊपर बढ़ गया है और लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। पाकिस्तान के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पानी को मंगला बांध तक पहुंचने में समय लगेगा और नीचे की ओर सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तमिलनाडु: विदेशी छात्रा पर ऑटो ड्राइवर ने थूका, सुरक्षा पर उठे सवाल

Story 1

पाकिस्तानी TikTok स्टार सामिया हिजाब का कथित निजी वीडियो लीक, पूर्व प्रेमी पर आरोप

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले पर ईरान के राष्ट्रपति का दुख, मोदी से की बात

Story 1

क्या रे हीरो, अभी आ रहा है? रोहित शर्मा ने उड़ाया शार्दुल ठाकुर का मज़ाक, वीडियो वायरल

Story 1

मोहन भागवत का इशारा: गुंडों को सबक सिखाना धर्म, दूसरा इलाज क्या है?

Story 1

भारत की बहू हूं, आपकी अमानत; सीमा हैदर की मोदी-योगी से गुहार, पाकिस्तान वापस न भेजें सरकार

Story 1

पानी में कूदने को कहो! बिलावल की खून वाली धमकी पर पुरी का पलटवार

Story 1

हमारे 130 परमाणु हथियार भारत की ओर तैनात : पाकिस्तानी मंत्री की युद्ध की धमकी

Story 1

पहलगाम हमले पर खड़गे का वार: पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक से गैरहाजिरी पर उठाए सवाल, लगाया गंभीरता का आरोप

Story 1

झेलम का पानी छोड़े जाने से पाकिस्तान में बाढ़, जल आपातकाल घोषित