पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
अब इस मामले में सीमा हैदर का बयान सामने आया है। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान वापस न भेजा जाए।
सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे पहले पाकिस्तान की बेटी थीं, लेकिन अब भारत की बहू हैं। उन्होंने कहा कि वे अब भारत की शरण में हैं और सरकार उनकी अमानत है। उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें पाकिस्तान न भेजा जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीमा हैदर दो साल पहले नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थीं।
वर्तमान में, सीमा गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है।
सीमा का कहना है कि सचिन से शादी करने के बाद उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा अपने पति को छोड़कर 4 बच्चों के साथ भारत आई थीं। पब्जी खेलने के दौरान उन्हें प्यार हो गया था।
सीमा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
मैं भारत की बहू हूं, आपकी अमानत हूं, मुझे पाकिस्तान मत भेजिए.#seemahaider #PahalgamTerroristAttack #PahalgamTerrorAttack #pahalgamattack #Pakistan #PakistanBehindPahalgam #InKhabar pic.twitter.com/Ln1WoPp7aK
— InKhabar (@Inkhabar) April 26, 2025
लाहौर एयरपोर्ट पर भीषण आग! उड़ानों पर रोक, दहशत का माहौल
पहलगाम हमले पर भारत सरकार के कठोर कदम, सीमा पर कोताही बर्दाश्त नहीं: BSF DIG
फुटबॉल के आकार का ट्यूमर: सफदरजंग के डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक से किया सफल ऑपरेशन
शुभमन गिल का खुलासा: पिछले तीन सालों से हूं सिंगल!
दो खटारा पनडुब्बियों से पाकिस्तान कैसे करेगा मुकाबला, भारत के पास 16: युद्ध हुआ तो पाक हो जाएगा खाक
IPL के सबसे बड़े फ्रॉड मैक्सवेल? सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
क्या सऊदी अरब और ईरान, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करेंगे?
भारत के हमले के डर से पाकिस्तानियों की आत्मा में घुसे मीम्स, शहबाज शरीफ पीट लेंगे सर!
मेरे लिए देश पहले, फिर परिवार : भाई को खोने के बाद जवान का जज़्बा!
गला काटने का इशारा: पाकिस्तानी अधिकारी और आतंकवादी में कोई फर्क नहीं, वीडियो देख हर हिंदुस्तानी का खौल जाएगा खून!