कर्नाटक के कलबुर्गी में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बुर्का पहने दो मुस्लिम महिलाएं सड़क पर बिखरे पाकिस्तानी झंडों को सम्मान के साथ समेट रही हैं। वे झंडों को नुकसान नहीं पहुंचने देना चाहती थीं और उन्हें सहेज कर ले गईं।
इन महिलाओं को पाकिस्तानी झंडे का अपमान बर्दाश्त नहीं था। वे इतनी आहत थीं कि झंडे लगाने वालों को उंगली दिखाने लगीं। कैमरे के सामने वे पूरे सम्मान के साथ झंडे लेकर चली गईं।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हर देशभक्त का खून खौल उठेगा जब पाकिस्तानी झंडे के पीछे बैठकर पहलगाम में हिंदुस्तानी नागरिकों के नरसंहार के निर्देश दिए गए।
पहलगाम आतंकवादी हमले में कर्नाटक के मंजूनाथ राव की भी मौत हुई थी। उन्हें भी धर्म पूछकर मारा गया था। उनके परिवार पर क्या बीती होगी जब उन्होंने देखा होगा कि उन्हीं के राज्य कर्नाटक में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है।
वीडियो में एक मुस्लिम महिला कह रही थी, चलो लेकर जाओ हमारी फोटो। यानी उसे पता था कि बेगुनाह भारतीयों को धर्म पूछकर गोली मारने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान के खिलाफ देश में गुस्सा है।
इस महिला को ये भी पता था कि अगर वो पाकिस्तान के झंडे के लिए अपने दिल में छिपा प्रेम सार्वजनिक तौर पर दिखाएंगी, तो हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों को यह बात बुरी लगेगी। लेकिन उसने संदेश दिया कि उसे किसी का डर नहीं है।
यह पाकिस्तान प्रेमी गैंग के सदस्य हैं। ये वैसे तो घरों में छिपे होते हैं, लेकिन कुछ मौकों पर इसी तरह कैमरे पर पकड़े जाते हैं। उन्हें हिंदुस्तान में पाकिस्तान के झंडे का अपमान बर्दाश्त नहीं।
कलबुर्गी पुलिस ने सड़क पर झंडे लगाने वाले हिंदू कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया क्योंकि उन्होंने इजाजत नहीं ली थी। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत में पाकिस्तान के झंडे सड़क पर चिपकाने के लिए इजाजत की जरूरत है?
इजरायल, भारत का मित्र देश है जिसने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मदद की। लेकिन पाकिस्तान के झंडे को गले लगाने वालों को इजरायल के झंडे से कोई मोहब्बत नहीं है।
राजस्थान के जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश दिखाने पर तनाव फैल गया। सैकड़ों मुसलमान सड़कों पर निकल आए। जयपुर के जौहरी बाजार इलाके में शुक्रवार रात भारी तादात में लोग सड़कों पर विरोध करने उतरे और जमकर हंगामा हुआ।
जयपुर में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा रखी थी। सभा के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी हुई।
प्रदर्शनकारियों के पास पाकिस्तान के झंडे और हाफिज़ सईद के पोस्टर वाला पुतला भी था, जिसे बाद में जला दिया गया। कुछ देर बाद भीड़ मस्जिद के पास पहुंची और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर मस्जिद की सीढ़ी पर लगा दिए और नारेबाज़ी की।
हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य के मुताबिक वो सबके साथ मिलकर पाकिस्तान का विरोध करना चाहते थे। लेकिन मस्जिद के पास पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर और नारेबाज़ी से कुछ लोगों को आपत्ति हो गई।
सोशल मीडिया पर मस्जिद में पाकिस्तान विरोधी पोस्टरों को वायरल किया गया और इन पोस्टरों को भड़काऊ कहा गया। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिद के अंदर जाकर धार्मिक नारेबाज़ी की।
कलबुर्गी में ताल ठोककर पाकिस्तान का झंडा उठाया गया। जयपुर में पाकिस्तान विरोधी पोस्टर को भड़काऊ कहा गया। इसलिए हम कहते हैं कि जो देश हिंदुस्तानियों का खून बहा रहा है, उसके झंडे का नामोनिशान देश में नहीं रहना चाहिए।
अटारी बॉर्डर पर कुछ भारतीय महिलाएं भारत सरकार को कोसती नजर आईं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार ने जो फैसले लिए, इन महिलाओं ने उनका खुलकर विरोध किया। इन महिलाओं की शादी पाकिस्तान में हुई है और उनके शौहर पाकिस्तानी हैं।
*पाकिस्तान के हमदर्दों पर वैचारिक बम ! पाकिस्तानी झंडे के टुकड़े-टुकड़े !#PakistaniFlagKeTukde पर दीजिए अपनी राय
— Zee News (@ZeeNews) April 26, 2025
WATCH DNA LIVE - https://t.co/eqaHytCtUC #DNA #DNAWithRahulSinha@RahulSinhaTV pic.twitter.com/NekSfSdeNH
जयपुर में बवाल: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर लाठीचार्ज, मचा हड़कंप
युद्ध की स्थिति में भी भारत में नहीं होगा जल संकट! मंत्री का बड़ा दावा
पहलगाम हमले पर अफरीदी का बयान: बिना सबूत पाकिस्तान का नाम लेना गलत
घाटी में आतंक पर प्रहार: लश्कर आतंकी के घर को धमाके से उड़ाया, कई ठिकाने जमींदोज!
सिंधु जल रोकने पर पाकिस्तानी सीनेटर की धमकी: खून की होली खेलेंगे!
IPL 2025: हवा में उड़कर कामिंडु मेंडिस का अविश्वसनीय कैच, IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कैच!
पहलगाम हमले में फरिश्ता बना सेना का जवान, बचाई 40 जानें
खून के प्यासे पाकिस्तान को अब पानी के लिए तड़पाया जाएगा: निशिकांत दुबे
पाकिस्तान प्रेमी गैंग पर वैचारिक बम : भारत में बुर्का नशीं महिलाओं की शर्मनाक करतूत
पहलगाम हमले पर RSS प्रमुख: राजा अपने कर्तव्य का पालन करे!