कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत समिट 2025 में बोलते हुए कहा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। अब एक दशक पहले के नियम नहीं चल सकते।
राहुल गांधी ने कहा कि आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना और मीडिया को कमजोर करना ही लक्ष्य बन गया है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के अनुभवों को याद करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ कि नेता लोगों की आवाज समझने में नाकाम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुराने नेता खत्म हो चुके हैं और नए तरह के नेता को गढ़ना होगा। 10 साल पहले जो कारगर था, वह अब नहीं है।
राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनका (बीजेपी-आरएसएस) नजरिया नफरत, डर और गुस्से से भरा हुआ है। डर अक्सर गुस्से और गुस्से से नफरत की ओर ले जाता है।
इसके विपरीत, हमारा नजरिया प्यार, स्नेह और लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की गहरी समझ पर आधारित होना चाहिए। हमें नीतियों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमें एक ऐसे नजरिए पर सहमत होना चाहिए जो मुद्दों को देखने का एक स्वस्थ तरीका हो।
गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कार्यक्रम के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कश्मीर जाना पड़ा इसलिए सम्मेलन को शुक्रवार के बजाय शनिवार को संबोधित करना पड़ा।
We can disagree on policies – I m sure each of us will have differing opinions on some matters. However, we can agree on the lens through which we approach these issues.
— Congress (@INCIndia) April 26, 2025
Their (BJP-RSS) lens is fueled by hatred, fear and anger, where fear often leads to anger and anger to… pic.twitter.com/T2ZPi0IWSf
पाकिस्तान प्रेमी गैंग पर वैचारिक बम : भारत में बुर्का नशीं महिलाओं की शर्मनाक करतूत
भारत के हमले के डर से पाकिस्तानियों की आत्मा में घुसे मीम्स, शहबाज शरीफ पीट लेंगे सर!
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से अश्लीलता: CCTV फुटेज वायरल, आक्रोश
लाहौर एयरपोर्ट पर सेना के विमान में आग, उड़ानें रद्द
मोहन भागवत का इशारा: गुंडों को सबक सिखाना धर्म, दूसरा इलाज क्या है?
संभावित भारतीय हमले के डर से पाकिस्तान में हड़कंप, सीमा पर बढ़ाई गई सेना!
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर आतंकी का घर ध्वस्त
पाकिस्तान को चीन का हथियार: क्या भारत के साथ तनाव बढ़ेगा?
पाकिस्तान दंग: भारत ने सिंधु जल समझौता समाप्त किया, मुर्मू ने रोम में दिखाया दम!
12 घंटों में 1057 पुरुषों के साथ संबंध: कंटेंट क्रिएटर को पड़ी व्हीलचेयर की जरूरत!