पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद भारत में आक्रोश व्याप्त है, वहीं लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी ने बेशर्मी की हदें पार कर दीं। उसकी इस हरकत की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है और लोग उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
यह घटना तब हुई जब लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर भारतीय, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को उस पाकिस्तानी अधिकारी ने इशारों में गला काटने की धमकी दी।
इतना ही नहीं, उस अधिकारी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की चाय के साथ वाली एक तस्वीर भी हाथ में ले रखी थी, जिसे वह बार-बार प्रदर्शनकारियों को दिखा रहा था। उसकी इस हरकत को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह कर्नल तैमूर राहत है, जो ब्रिटेन में पाकिस्तान का मिलिट्री अटाशे है। वह दूतावास की बालकनी पर आया और भारतीयों को अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर उनका गला काटने का इशारा किया।
लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय हाथों में तख्तियां और झंडे लिए इकट्ठा हुए थे। वे निर्दोषों की हत्या पर दुख जताते हुए नारेबाजी कर रहे थे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
कर्नल तैमूर राहत की इस हरकत से हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। उनकी इस हरकत ने यह भी दर्शा दिया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पुरजोर समर्थक है।
Unbelievable coarseness & throat slit gesture by Pakistan Defence Attache Col Rahat in United Kingdom, behaving as if he s a rowdy street hooligan. I cannot think of any Indian Military official/diplomat who would EVER EVER behave in this manner. Opposite of soldier-like pic.twitter.com/AT9x4B5V8T
— barkha dutt (@BDUTT) April 26, 2025
ट्रेन में शराब पीने पर बवाल, युवक को पड़ा थप्पड़!
पहलगाम नरसंहार: 20 शवों की खुली पतलून, खतना न होने पर आतंकियों ने की हत्या
मस्जिद के बाहर नारे, आधी रात को बवाल: पहलगाम हमले पर जयपुर में तनाव
ईरान के बंदर अब्बास में भीषण धमाका: चार की मौत, 500 से ज्यादा घायल
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर साजिद खान ने भारत को दी जंग की धमकी
मध्य प्रदेश में पुलिस अब सांसदों-विधायकों को करेगी सैल्यूट, कांग्रेस का विरोध
गांगुली की BCCI से मांग: पाकिस्तान से सभी क्रिकेट संबंध खत्म करो!
आतंकियों के घरों पर बुलडोजर: त्राल से कुलगाम तक सेना का फुल एक्शन!
पहलगाम हमले पर गरमाया माहौल: मंत्री का करारा जवाब, क्या चोर अपनी चोरी की जांच करेगा?
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की भारत को खुली धमकी!