पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत एक्शन में आ गया है। पूरे पाकिस्तान में भारत की जवाबी कार्रवाई का खौफ नजर आ रहा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। पूरे पाकिस्तान पर पीएम नरेंद्र मोदी के आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के उस प्रण का खौफ दिखाई दे रहा है जो उन्होंने बिहार की रैली में लिया था।
भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान में तो खौफ का माहौल है, लेकिन दुनिया के दूसरे देश भी जानते हैं कि पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जरूर जवाबी एक्शन लेगा।
इसी को देखते हुए पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा न करें।
रूसी दूतावास ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव का दौर शुरू हो गया है और दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आक्रामक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इसलिए रूसी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक वे पाकिस्तान की यात्रा से बचें।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध का कोई औचित्य नहीं हो सकता।
पहलगाम आतंकी हमला मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था। पाकिस्तान के कायराना आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछ-पूछ कर गोली मारी। आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा लेकिन जब वो कलमा नहीं पढ़ पाए तो उन्हें गोली मार दी। इस आतंकी हमले के बाद से पूरे भारत में आक्रोश का माहौल है और पाकिस्तान से बदले की मांग उठ रही है।
*❗️На фоне нового витка эскалации в пакистано-индийских отношениях и воинственной риторики, звучащей из уст ряда официальных лиц, рекомендовали бы гражданам России временно воздержаться от посещения Пакистана до тех пор, пока обстановка не стабилизируется pic.twitter.com/VEXgDtBj4X
— RusEmbassy_Pakistan (@RusEmbPakistan) April 25, 2025
मेरा मायका भारत, ससुराल पाकिस्तान, अब मैं क्या करूं: वीजा रद्द होने पर अफशीन का दर्द
पाकिस्तान का कबूलनामा: अमेरिका के लिए किया गंदा काम, देते रहे आतंकवाद को समर्थन
पहलगाम हमला: हत्यारों का वायरल वीडियो, गाड़ी में दिखे खूनी चेहरे!
पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी: महिला ने की शांति की अपील
पहलगाम हमला: पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का सनसनीखेज दावा - मेरे देश ने ही कराया
पहलगाम हमले में आतंकियों का महिला से कहना, जाओ मोदी को बता दो , क्यों?
पहलगाम हमले के बाद लौटी पाकिस्तानी महिला हुईं भावुक, कहा - उसे इस्लाम का मतलब नहीं पता
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद! तीन टीमों की एंट्री लगभग सुनिश्चित
पहलगाम नरसंहार: जबरन ऊपर ले गए घोड़े वाले, पुलिस बनी रही तमाशबीन
देशभक्ति पर सवाल? नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को बुलाने पर तोड़ी चुप्पी, परिवार को बनाया निशाना