पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. इस हमले की अमेरिका और रूस समेत दुनिया के कई देशों ने निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही है.
पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद उपजे विवाद को देखते हुए रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.
पाकिस्तान में मौजूद रूसी दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, पाकिस्तान-भारत संबंधों में नए दौर की तल्खी और कई अधिकारियों की ओर से आ रही बयानबाजी के बाद रूसी नागरिक हालात स्थिर होने तक अस्थायी रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें.
पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद पूरे देश में गुस्सा है और आतंकवादियों को शरण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को संदेश भेजा. उन्होंने कहा, पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी. हम भारत के साथ हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं. भारत ने गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने के लिए कहा है.
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रहे.
*❗️На фоне нового витка эскалации в пакистано-индийских отношениях и воинственной риторики, звучащей из уст ряда официальных лиц, рекомендовали бы гражданам России временно воздержаться от посещения Пакистана до тех пор, пока обстановка не стабилизируется pic.twitter.com/VEXgDtBj4X
— RusEmbassy_Pakistan (@RusEmbPakistan) April 25, 2025
LOC पर दहाड़: भारत ने तबाह की पाकिस्तानी चौकियां, जारी है भीषण गोलाबारी
शमी ने पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, अगली ही गेंद पर कर बैठे अनोखी गलती
वायरल वीडियो: वे मेरे रिश्तेदार नहीं, भारत छोड़ने को कहे जाने पर पाकिस्तानी महिला का दर्द, लोग कर रहे जांच की मांग
कश्मीर के उन भाइयों को सलाम: जामा मस्जिद में गूंजे आतंकवाद विरोधी नारे
नीतीश कैबिनेट की मुहर: 34 अहम फैसले, बर्खास्तगी से लेकर नए पदों का सृजन
इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! दादी का रील अवतार हुआ वायरल
शक्तिमान की पोशाक चोरी? मुकेश खन्ना के सुपरहीरो के दावे पर सवाल!
26 का बदला 2600 से... आगरा में नाम पूछा, गोली मारी; युवक की मौके पर मौत
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिक शर्मिंदा, महिला ने बयां किया दर्द
गर्लफ्रेंड को बैठाकर स्टंट करना पड़ा भारी, फिसली KTM, टूटी हड्डी-पसली!