पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर उतरे व्यापारी
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारियों ने शुक्रवार को बंद का आयोजन किया। 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या से देशभर में आक्रोश है।

पहलगाम हमले के विरोध में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए दिल्ली की तमाम मार्केट आज बंद रखी गईं। गांधीनगर और जनपथ मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है।

सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी सहित 100 से अधिक बाजार संघ बंद में भाग ले रहे हैं। दुकानदारों ने आतंकवाद के खिलाफ मार्केट बंद करने का फैसला लिया है।

कनॉट प्लेस में बंद का आंशिक असर देखा जा रहा है, जहां कुछ दुकानें सुबह से ही खुली हैं। कपड़ा, मसाले, बर्तन और सराफा जैसे क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारी संघ भी बंद में शामिल हुए।

जनपथ मार्केट, जहां सुबह से ही भीड़ रहती थी, आज सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी दुकानें और रेहड़ी-पटरी बंद हैं।

सदर बाजार, जो दिल्ली के सबसे प्रमुख बाजारों में शामिल है, शुक्रवार को वीरान नजर आया जहां आमतौर पर चहल-पहल रहती है। बंद की वजह से बाजार में सब्जी विक्रेता भी नहीं आए।

गांधीनगर स्थित एशिया का सबसे बड़ा थोक रेडीमेड कपड़ा बाजार पूरी तरह बंद रहा।

बंद का उद्देश्य आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए न्याय की मांग करना और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करना है।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने बृहस्पतिवार को बंद का आह्वान किया था। सीटीआई ने हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कनॉट प्लेस में कैंडल मार्च भी निकाला।

इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं है, यह आतंकवाद के खिलाफ एक सामूहिक रुख है। हम सभी इस लड़ाई में एकजुट हैं और पहलगाम में जान गंवाने वालों की याद में बंद का आयोजन कर रहे हैं।

गोयल ने सरकार से पाकिस्तान के साथ सभी व्यावसायिक संबंध खत्म करने और भारत में पाकिस्तानी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।

पहलगाम में मंगलवार को हुआ हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है। 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या पाकिस्तान ने माना आतंकियों को फंडिंग करने का सच? रक्षा मंत्री बोले - होगा ऑल आउट वॉर !

Story 1

पहलगाम हमले के बाद रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की चेतावनी दी

Story 1

सिंधु जल संधि रद्द: ओवैसी ने उठाए सवाल, कश्मीरी छात्रों के समर्थन में उतरे

Story 1

सुयश शर्मा ने कैप से उठाई गेंद, फिर भी क्यों नहीं लगी पेनाल्टी? जानिए पूरा मामला

Story 1

जडेजा को समझ नहीं आई रहस्यमयी गेंद, हुए बोल्ड, वीडियो वायरल!

Story 1

पहलगाम हमले में देवदूत बने नजाकत, BJP नेता के परिवार की बचाई जान

Story 1

भारत का स्क्रैमजेट धमाका! 1000 सेकंड का सफल परीक्षण, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

Story 1

पाकिस्तान ने मानी आतंकी पालने की बात, रक्षा मंत्री बोले - 3 दशकों से अमेरिका के लिए कर रहे थे ये गंदा काम

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर उतरे व्यापारी

Story 1

जडेजा का बल्ला निकला नियमों से बाहर, मैदान पर दिखाया गुस्सा!