भारत-पाक तनाव: आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित
News Image

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोक दिया है, वहीं पाकिस्तान ने भी तत्काल प्रभाव से भारतीय एयरलाइनों के लिए अपनी हवाई सीमा बंद कर दी है।

पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार भी रोक दिया है। इस रोक के दायरे में वो सामान भी आएगा जो पाकिस्तान से होकर दूसरे देशों को जाता है या वहां से आता है।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का सबसे ज्यादा खामियाजा पाकिस्तान को उठाना होगा, लेकिन भारत पर भी इसका असर पड़ेगा। यह तनाव लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकता है।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों के लिए अपनी हवाई सीमा बंद करने से हवाई किराया महंगा हो सकता है, खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों के लिए।

एयर इंडिया और इंडिगो ने कहा है कि पाकिस्तान के इस कदम से कुछ रूट्स पर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। भारतीय विमानों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे स्थानों के लिए उड़ानें और भी दूर हो जाएंगी, क्योंकि उन्हें पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को बाईपास करना पड़ेगा।

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बीच में पड़ता है, इसलिए वहां एंट्री बंद होने से विमानों को घूमकर जाना पड़ेगा। इससे परिचालन लागत बढ़ेगी और इसका बोझ विमानन कंपनियां यात्रियों पर डालेंगी।

विमान उड़ाने में सबसे ज्यादा खर्चा ईंधन पर होता है। लंबे रूट का मतलब है कि कंपनियों को ईंधन पर ज्यादा खर्चा करना होगा। अगर भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद जल्द नहीं सुलझता तो एयरलाइन्स यह बढ़ा हुआ खर्चा यात्रियों की जेब से वसूलने के लिए हवाई किराया बढ़ा सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, तब भारतीय एयरलाइन्स को करीब 540 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बात केवल हवाई किराया महंगा होने की ही नहीं है। भारत पड़ोसी पाकिस्तान से ड्राईफ्रूट्स, फल, सेंधा नमक और सीमेंट आदि खरीदता है। पाकिस्तान में रॉक साल्ट प्रचुर मात्रा में है और वो इसका बड़ा निर्यातक है। सौंदर्य प्रसाधन के रूप में जिस मुल्तानी मिट्टी का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है, वह भी पाकिस्तान से आती है। इसी तरह, भारत पाकिस्तान से चमड़ा और उससे बने उत्पाद भी खरीदता है।

व्यापार पर रोक लगने से इन वस्तुओं की सप्लाई और डिमांड का अंतर बढ़ सकता है। इस स्थिति में कीमतों में उछाल संभव है। इसके अलावा, पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचने वाले सामान के लिए भी अब वैकल्पिक रूट चुनना होगा, जिससे लागत बढ़ेगी और कीमतें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, इस तनाव से पाकिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। भारत हर साल हजारों करोड़ रुपये का सामान पाकिस्तान भेजता है। पाकिस्तानी आवाम कई मामलों में भारतीय सामान पर निर्भर है। व्यापार पर बैन से सप्लाई चेन प्रभावित होगी और पाकिस्तान में संबंधित वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पाकिस्तान को निर्यात साल 2020 के मुकाबले 2024 तक 300% तक बढ़ा है। भारत पड़ोसी को कई तरह का सामान भेजता है, जिसमें जैविक रसायन, औषधीय उत्पाद, खनिज, चीनी और मिठाइयां आदि शामिल हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद शराब की दुकान में दिखा टीम का अहम सदस्य, मचा हड़कंप !

Story 1

पहलगाम हमले में देवदूत बने नजाकत, BJP नेता के परिवार की बचाई जान

Story 1

पहलगाम आतंकी हमला: एनएसई देगा मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का संबल

Story 1

उग्रवादी नहीं, आतंकवादी कहो! : पहलगाम हमले पर NYT को ट्रंप सरकार की फटकार

Story 1

देशभक्ति पर सवाल? नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को बुलाने पर तोड़ी चुप्पी, परिवार को बनाया निशाना

Story 1

बॉलीवुड गाने पर दादी का रील, इंटरनेट पर मचा धमाल!

Story 1

क्या ताशकंद समझौता रद्द करने से भारत को होगा नुकसान?

Story 1

पहलगाम हमले के बीच अरशद को बुलाने पर ट्रोल हुए नीरज, कहा - मेरी देशभक्ति पर सवाल...

Story 1

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड परीक्षा में किया टॉप!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने बंद किया एयर स्पेस, एयर इंडिया और इंडिगो ने उठाया कदम