पहलगाम हमले के बाद वायुसेना का आक्रमण , नौसेना भी एक्शन में!
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस युद्धाभ्यास का नाम आक्रमण रखा गया है।

इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई एसयू-30, मिराज-2000 समेत कई लड़ाकू विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। पायलट पहाड़ी और जमीनी दोनों ही लक्ष्यों पर हमला करने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

युद्ध अभ्यास के लिए पूर्वी क्षेत्र से भी कई लड़ाकू और परिवहन विमान भेजे गए हैं। भारतीय वायुसेना के पायलट लंबी दूरी की उड़ानें भर रहे हैं। पायलटों को वास्तविक युद्ध जैसा अनुभव देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अभ्यास की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

वायुसेना के शीर्ष पायलट इस युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं, जिन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में अभ्यास कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक में भी भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें मिराज-2000 विमानों का उपयोग किया गया था।

इस बीच, भारतीय नौसेना के आईएनएस सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। इसने समुद्र की सतह के पास स्थित टारगेट को निशाना बनाया।

भारतीय नौसेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए गर्व का क्षण है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सोते हुए कमरे में मधुमक्खी! क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

Story 1

पहलगाम हमला: अमेरिकी प्रवक्ता ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब!

Story 1

पहलगाम हमले में आतंकियों का महिला से कहना, जाओ मोदी को बता दो , क्यों?

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले पर दुनिया भर में गुस्सा: प्रवासी भारतीयों ने संभाला मोर्चा, पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी

Story 1

पहलगाम हमला: आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा, योगेंद्र यादव का बड़ा बयान

Story 1

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा: पतंग की तरह लहराकर समुद्र में गिरा पुलिस विमान, 5 की मौत

Story 1

चलता है थोड़ा बहुत... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटक का बयान, सोशल मीडिया पर उबाल

Story 1

पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी: महिला ने की शांति की अपील

Story 1

इतना मारा, इतना मारा कि बल्ला ही टूट गया: केएल राहुल की विस्फोटक तैयारी!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का करारा जवाब, आतंकियों के अड्डों को किया ध्वस्त