पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस स्थिति पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं, और संयुक्त राष्ट्र भी सभी परिस्थितियों को बारीकी से देख रहा है।
संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों की सरकारों से संयम बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत और पाकिस्तान दोनों पर नज़र रख रहा है। उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्थिति और खराब न हो।
डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पहलगाम हमले पर बात करते हुए स्टीफन दुजारिक ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कई आम नागरिकों की जान चली गई। संयुक्त राष्ट्र इस घटना की कड़ी निंदा करता है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण तरीके से इस परिस्थिति का सामना करने की अपील की है।
स्टीफन दुजारिक ने यह भी स्पष्ट किया कि महासचिव गुटेरेस सीधे तौर पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन वह परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और सभी चीजों को करीब से देख रहे हैं।
स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से इस मसले का हल ढूंढना चाहिए।
पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र इस सशस्त्र हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।
*UN calls on India, Pakistan for maximum restraint & situation doesn t deteriorate .#Pahalgam #PahalgamTerroristAttack #PakistanArmy #PakArmy #pakistan #UN #UnitedNations pic.twitter.com/Ir8tPuBzvO
— Urban Secrets 🤫 (@stiwari1510) April 24, 2025
पहलगाम हमले पर पाक पत्रकार का अटपटा सवाल, अमेरिका ने दिया करारा जवाब
गली में प्यार का इजहार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, तभी ऊपर से आई आवाज़, फिर...
सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा रुख: डियर मिस्टर मुर्तजा... से हिला पाकिस्तान!
खौफनाक स्टंटबाजी पड़ी महंगी: गर्लफ्रेंड संग बाइकर धड़ाम से गिरा, पब्लिक बोली - मिल गया कर्म!
शिमला समझौता: पाकिस्तान की धमकी, क्या होगा समझौता तोड़ने से?
पहलगाम हमले के बाद वायुसेना का आक्रमण , नौसेना भी एक्शन में!
उल्टी गिनती शुरू! भारत 7 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ उठा सकता है बड़ा कदम
पहलगाम हमले के गुनहगारों पर कहर: एक का घर बम से उड़ा, दूसरे पर चला बुलडोजर
भारत में रह रहे पाकिस्तानियों के लिए राहत की खबर: सबको वापस नहीं जाना होगा!
घर में घुसकर मारेंगे! पहलगाम हमले के बाद सेना ने उड़ाया आतंकियों का अड्डा, लश्कर में मचा हाहाकार