LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
News Image

श्रीनगर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना ने कुछ स्थानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की। फिलहाल स्थिति सामान्य है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पर ओपन फायरिंग लंबे समय बाद हुई है। इसे उकसावे की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 27 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक संबंध तोड़ दिए और सिंधु जल समझौता भी रद्द कर दिया, जिससे पाकिस्तान नाराज है।

पाकिस्तान ने भारत को शिमला समझौता तोड़ने की धमकी दी है।

आतंकी हमले के बाद, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ बड़े एक्शन का फैसला लिया गया।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कश्मीर दौरे पर हैं। इस नाजुक समय में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग को सीधा-सीधा उकसावा माना जा रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अच्छी लगती है, नहीं छोडूंगा तुझे : मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला

Story 1

चेन्नई की पहली गेंद पर झटका, शेख रशीद बिना खाता खोले आउट!

Story 1

क्या पाकिस्तान ने माना आतंकियों को फंडिंग करने का सच? रक्षा मंत्री बोले - होगा ऑल आउट वॉर !

Story 1

पहलगाम हमला: संदिग्धों का वायरल वीडियो, गाड़ी में बैठे दिखे आतंकी

Story 1

हेज़लवुड के सेंडऑफ पर आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, अंपायर ने दी पाटीदार को चेतावनी

Story 1

आतंकी से भिड़ने वाले आदिल के परिवार को शिंदे का बड़ा सहारा: 5 लाख की मदद का ऐलान

Story 1

अंपायर का विवादित फैसला! RCB की हार, जीत में बदली, राजस्थान के साथ बेईमानी?

Story 1

जडेजा का बल्ला निकला नियमों से बाहर, मैदान पर दिखाया गुस्सा!

Story 1

तीन दशकों तक आतंकवादियों को पाला: पाकिस्तान ने किया स्वीकार

Story 1

अरशद नदीम को न्योता देने पर देश भक्ति पर सवाल, दुखी हुए नीरज चोपड़ा!