गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में यशस्वी जायसवाल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 206 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की।
पारी की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही जायसवाल IPL में किसी पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में विराट कोहली जैसे दिग्गज भी उनसे काफी पीछे रह गए हैं।
RCB के लिए गेंदबाजी में पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। उनकी पहली ही गेंद पर जायसवाल ने बल्ला घुमाकर जोरदार छक्का जड़ दिया।
यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल तीसरी बार है जब जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया है। इसी सीजन पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य भी ऐसा कर चुके हैं।
IPL में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले अन्य बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल (3 बार), विराट कोहली (1 बार), फिल साल्ट (1 बार), रॉबिन उथप्पा (1 बार), नमन ओझा (1 बार), मयंक अग्रवाल (1 बार), सुनील नरेन (1 बार) और प्रियांश आर्य (1 बार)।
विराट कोहली ने IPL 2025 में ही पहली गेंद पर सिक्स लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
विराट की यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि पहली ही गेंद पर यह छक्का उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया था।
विराट कोहली IPL 2025 की ऑरेंज कैप हासिल करने के बहुत करीब आ गए हैं। अब तक 9 पारियों में उन्होंने 392 रन बना लिए हैं और टेबल में टॉप पर विराजमान साई सुदर्शन से सिर्फ 25 रन पीछे हैं।
The first ball six by Yashasvi Jaiswal. 🤯
— Akaran.A (@Akaran_1) April 24, 2025
- No warm-up needed. Pure intent from ball one! 💥#YashasviJaiswal #FirstBallSix #IPL2025 #PowerStart #BattingIntent #CricketFever #RR #GameChanger #ExplosiveStartpic.twitter.com/syFcNycZFy
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को झटका, भारत में PSL का प्रसारण रद्द!
क्या अंपायर ईशान किशन को गलत आउट देने के बाद वापस बुला सकते थे? जानिए MCC का नियम
पहलगाम हमले में सरकार से हुई चूक, राहुल गांधी ने दिया पूरा समर्थन
जनरल मुनीर ने उकसाया पहलगाम हमला: पाकिस्तानी प्रोफेसर का खुलासा
पहलगाम हमला: संसद में सर्वदलीय बैठक शुरू, शाह, राजनाथ समेत कई नेता पहुंचे
चाचा ने दी शुभम को मुखाग्नि, भावुक हुए CM योगी, कहा - बदला ज़रूर लिया जाएगा
सिर पर कैमरा बांधे थे आतंकी, मेरे पापा बोलने नहीं दे रहे थे : मासूम की जुबानी, पहलगाम हमले की खौफनाक कहानी
क्या पहलगाम हमले पर बड़ा एक्शन होने वाला है? मधुबनी से पीएम मोदी का कड़ा संदेश!
दादाजी ने सात समुंदर पार गाने पर मचाया धमाल, डांस वीडियो हुआ वायरल
10 साल की मेहनत से खरीदी फरारी, डिलीवरी के आधे घंटे में ही खाक!