कानपुर के वीर सपूत शुभम को ड्योढ़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही चाचा मनोज द्विवेदी ने शुभम की चिता को मुखाग्नि दी, सबकी आंखें नम हो गईं। शासन-प्रशासन के अधिकारी, नेता और हजारों की भीड़ इस पल की साक्षी बनी। शुभम की असमय शहादत ने पूरे शहर को गमगीन कर दिया।
शुभम के परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद को रोक नहीं पाए। परिजनों को गले लगाते वक्त उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा, आप दुखी न हों… शुभम की शहादत बेकार नहीं जाएगी, इसका बदला लिया जाएगा। आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने मुख्यमंत्री योगी से कहा, हमें कड़ा बदला चाहिए। इन आतंकियों को ऐसा सबक मिले कि सात पीढ़ियों तक कोई भारत की ओर आंख उठाकर न देखे। उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर साहस की झलक से पूरा माहौल भावुक हो गया।
शुभम के पिता संजय ने कहा कि आतंकियों ने उनकी बहू से कहा, मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसा बदला लिया जाए कि दुश्मन की सात पीढ़ियां कांप उठें। यह बयान हर नागरिक को सोचने पर मजबूर कर गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में लिए गए फैसलों का जल्द असर दिखेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अब अंतिम चरण में है।
शुभम की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। छात्र, व्यापारी, नेता, अधिकारी और आमजन सभी की जुबान पर एक ही बात थी- शुभम की शहादत का बदला लो। हर आंख नम थी, लेकिन दिल में आक्रोश और प्रतिशोध की आग थी।
*पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने के बाद सीएम योगी भावुक हो गए. और आंसू रोक नहीं पाए.#TerroristAttack | #Kanpur | #JammuKashmir #Pahalgam | #IndianArmy | #CMYogi | #PahalgamTerroristAttack #CmYogiMeetShubhamDwivedi | #ShubhamDwivedi pic.twitter.com/6tSz3cZfQo
— Sudhanshu dixit💯 (@sudhansh6) April 24, 2025
विराट कोहली टॉप गियर में: 9 पारियां, 5 अर्धशतक, ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल
बलूचिस्तान में आतंकी हमले बढ़ेंगे, पहलगाम मामले में भारत कर सकता है सैन्य कार्रवाई: पाकिस्तानी पूर्व उच्चायुक्त
सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा फैसला: पाकिस्तान को तत्काल प्रभाव से दी रोक की सूचना
राष्ट्रपति मुर्मू को शाह और जयशंकर ने दी पहलगाम हमले की जानकारी
पहलगाम हमले पर ओवैसी की अपील: जुमे की नमाज में काली पट्टी बांधकर हों शामिल
पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक: दलों ने दिखाई एकजुटता, सरकार को समर्थन
पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक: विपक्ष ने दिया सरकार को पूरा समर्थन
पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त कदम: पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश, मेडिकल वीजा भी रद्द
IPL 2025: प्लेऑफ में कौन? 8 दिग्गजों की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें मचाएंगी धमाल!
पहलगाम हमले के बाद: पाकिस्तानी हिंदुओं का वीजा रद्द नहीं, सरकार का बड़ा ऐलान