लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार, 25 अप्रैल को घोषित करेगा।
परिणाम यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में सुबह 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछली बार यूपी बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया था।
छात्र अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। सलाह दी जाती है कि थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भरोसा न करें। यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर घोषित होगा।
इससे पहले एक वायरल हुए लेटर ने हड़कंप मचा दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि यूपी बोर्ड की हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे जारी किए जाएंगे। लेटर को हूबहू माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के लेटर की तरह बनाया गया था, जिससे लोगों को भरोसा हो गया था।
सच्चाई यह सामने आई कि लेटर वायरल होने के कुछ देर बाद ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि यह सूचना पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है। परीक्षा परिणामों से संबंधित सही जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। साल 2025 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं महज 12 कार्य दिवसों में आयोजित की गई थीं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब जब आप अपना रोल नंबर और स्कूल कोड/अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट करेंगे तो आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
पिछले साल यानी 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा था। इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% रहा। शुभम वर्मा और ईशु चौधरी भी टॉप 3 में शामिल रहे।
*यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर घोषित होगा। pic.twitter.com/aZW1zQe3zl
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) April 24, 2025
LIC का आतंकी हमले के पीड़ितों को सहारा: बीमा क्लेम में बड़ी रियायत
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी उच्चायोग में केक! जश्न या साजिश?
पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक: गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर के सभी हिंदू और मुसलमान दहशतगर्दों के खिलाफ एकजुट
क्या शिमला समझौता रद्द होने से भारत पर पड़ेगा असर? समझिए पूरी बात
पहलगाम में आतंक का नंगा नाच: दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
आगरा में नाम पूछकर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी
तेंदुलकर के जन्मदिन पर विराट कोहली का धमाका, T20 में रचा इतिहास!
पहलगाम हमला: महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया निकासी अभियान, बढ़ाई सुरक्षा
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाने का वीडियो वायरल, प्रतिक्रियाओं ने खड़े किए सवाल!
पहलगाम हमला: आपकी जिंदगी जिंदगी है, हमारी नहीं? - पत्नी का फूटा गुस्सा