पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद देश भर में आक्रोश है। मृतकों में गुजरात के तीन निवासी शामिल थे, जिनमें से एक सूरत के शैलेशभाई कलथिया थे। हाल ही में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शैलेशभाई की पत्नी शीतलबेन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की, जहां उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए।
शीतलबेन ने कहा, पहलगाम में कोई सेना, कोई पुलिस नहीं थी। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही, पर कोई नहीं आया। इतना बड़ा पर्यटन स्थल होने के बावजूद वहां कोई मेडिकल कैंप नहीं था। आप लोग जनता के टैक्स से हेलिकॉप्टर में घूमते हैं। आपकी जिंदगी जिंदगी है, टैक्स देने वालों की जिंदगी जिंदगी नहीं है?
उनका गुस्सा सुनकर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल चुपचाप सिर झुकाए सुनते रहे। उन्होंने शीतलबेन को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं। हमें अब सरकार पर भरोसा नहीं है। पहले भरोसा था, इसलिए हम पहलगाम गए थे।
मंगलवार को हुए इस हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। सिंधु जल समझौता फिलहाल रोक दिया गया है, अटारी बॉर्डर पर चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है, और पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है।
इस हमले ने देश को झकझोर दिया है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पर्यटकों की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
*जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक मृतक की पत्नी की बातों को सुनिए। इस महिला के पति खोने के दर्द को समझिए।
— AAP (@AamAadmiParty) April 24, 2025
इस महिला ने गुजरात BJP अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जो बातें कही हैं, वह आज देश का एक-एक नागरिक बोल रहा है। pic.twitter.com/z5tHJrgkEG
अमित शाह का फोन, ओवैसी पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में होंगे शामिल
कलमा वलमा ही सीख लो : पहलगाम हमले पर भड़के मनोज मुंतशिर, पीएम मोदी से की निर्णायक कार्रवाई की मांग
पहलगाम हमले पर कांग्रेस की मुस्कान ! भाजपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा कदम: समुद्र में उतरा INS विक्रांत
न गेट खुले, न हाथ मिले: पहलगाम हमले के बाद अटारी बॉर्डर पर बदली रीत
पहलगाम आतंकी हमला: सुरक्षा चूक सरकार ने मानी, विपक्ष ने उठाए कड़े सवाल!
भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में खलबली, क्या बन रहा बर्बादी का प्लान ?
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का पलटवार: व्यापार बंद, हवाई क्षेत्र सील, और जल समझौते पर चेतावनी
PSL 2025: लाइव मैच में इफ्तिखार चचा ने खोया आपा, विदेशी खिलाड़ी से भिड़े!
क्या पहलगाम हमले पर बड़ा एक्शन होने वाला है? मधुबनी से पीएम मोदी का कड़ा संदेश!