पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चोरी-छुपे भारत आई सीमा हैदर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजना चाहिए या नहीं।
कुछ लोगों का कहना है कि वे अब भारत में किसी भी पाकिस्तानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसलिए सीमा हैदर को भी भारत से निकाल देना चाहिए।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, सवाल यह उठता है कि क्या अब सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा। वैसे छोड़ना ही चाहिए, अब कोई भी पाकिस्तानी हिंदुस्तान में नहीं चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या सीमा हैदर के साथ सचिन भी जाएगा पाकिस्तान?
नरेंद्र प्रताप नाम के एक यूजर ने लिखा, बिना वीजा के भारत में आकर घर बसाने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के बारे में भी भारत सरकार को फैसला लेना चाहिए। यह कौन से नियमों से भारत में रह रही है। यही सहिष्णुता तो भारत की सबसे बड़ी दुश्मन है। ऐसे लोग भारत में आकर सनातनी होने का पाखंड करते हैं और सरकार का एजेंडा चलाते हैं।
भारत ने सार्क समूह की संधि के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दिए जाने वाले SVES (सार्क वीजा छूट योजना) वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
इन वीजाधारकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। सामान्य वीजा से भारत में रह रहे लोगों को 1 हफ्ते का समय दिया गया है।
सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौते को भी रद्द कर दिया है।
क्या #सीमा_हैदर को छोड़ना पड़ेगा हिंदुस्थान...?
— COSMIC_SHAYAR ✍️ (@Cosmic_Shayar) April 24, 2025
वैसे छोड़ना ही चाहिए हिंदुस्थान में कोई भी पाकिस्तान अब नहीं चाहिए !!#seemahaider #Pahalgam #PakistaniGirl pic.twitter.com/tit52ElmSV
उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
दादाजी के ठुमकों ने मचाया धमाल, सात समुंदर पार गाने पर डांस का वीडियो वायरल!
पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को चेतावनी
पहलगाम हमले पर नाराज़गी: ओवैसी को आखिरकार मिला सर्वदलीय बैठक का न्योता, शाह ने स्वयं किया फोन!
यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द: डिजीलॉकर ने मार्कशीट डाउनलोड पर दिया अहम अपडेट
आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश
पहलगाम हमले के बाद आक्रोश, दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन में जश्न ?
हाफ़िज़ सईद की भारत को धमकी: पानी रोका तो खून बहेगा
पहलगाम हमले से आक्रोशित दिशा पाटनी की बहन, महाभारत की मांग!
भारत हमला करेगा कहने पर गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने दी चेतावनी!