पहलगाम हमला: सर्वदलीय बैठक आज, अटारी सीमा बंद, शव पहुंचे घर
News Image

केंद्र सरकार पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर आज सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।

कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने सरकार से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी। गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। सिंह विभिन्न दलों के नेताओं को आतंकी हमले पर पूरी जानकारी देंगे।

इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई, जिनमें पर्यटक शामिल थे।

बुधवार शाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। भारत ने पाकिस्तान के साथ वर्ष 1960 में किये गए सिंधु जल समझौते को रोकने का फैसला किया है। पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, यह समझौता रुका रहेगा। पूर्व में युद्ध की स्थिति में भी भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द नहीं किया था।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी और नेपाल के सुदीप का पार्थिव शरीर लखनऊ हवाई अड्डे पर लाया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने राज्य के अन्य नेताओं के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए प्रशांत सतपथी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशांत सतपथी का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच चुका है।

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कवाली निवासी मधुसुधा राव के पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया गया। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आदिल, अली और हाशिम: पहलगाम हमले के आतंकियों की फोटो जारी, 20 लाख का इनाम!

Story 1

भारत हमला करेगा कहने पर गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने दी चेतावनी!

Story 1

अमेरिकी पूर्व अधिकारी ने पाक सेना प्रमुख को बताया ओसामा बिन लादेन , भारत से की वैश्विक आतंकी घोषित कराने की मांग

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को चेतावनी

Story 1

घर में घुसकर मार! INS सूरत ने दुश्मन के मंसूबों पर फेरा पानी, मिसाइल परीक्षण सफल

Story 1

आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे: बिहार से PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Story 1

पहलगाम के बाद उधमपुर में मुठभेड़: जवान शहीद, घाटी में 24 घंटे में तीसरा एनकाउंटर

Story 1

पीएम मोदी के भाषण से पाकिस्तान में हड़कंप, लंदन से रवाना हुए नवाज शरीफ, शहबाज के घर महत्वपूर्ण बैठक!

Story 1

पहलगाम हमले पर आदित्य धर का विवादास्पद पोस्ट, इंटरनेट पर मची खलबली

Story 1

नक्सलियों पर सबसे बड़ा प्रहार: 5 हजार जवानों ने 300 नेताओं को घेरा, पांच ढेर