पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी नामक युवक की जान चली गई। 33 वर्षीय नीरज मॉडल टाउन, मालवीय नगर के निवासी थे।
नीरज अपनी पत्नी आयुषी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वह दुबई में सीए के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, नीरज और आयुषी दुबई से शिमला एक शादी में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे कश्मीर घूमने चले गए, जहां वे इस दुखद घटना का शिकार हो गए।
हमले के दौरान, आयुषी ने अपने जेठ को फोन कर बताया कि नीरज को गोली लगी है और सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। नीरज की स्थिति के बारे में जानकारी न होने से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुए और वहां से फ्लाइट से कश्मीर पहुंचे। नीरज का शव बुधवार रात तक जयपुर पहुंचने की उम्मीद है, और अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया जाएगा।
नीरज की शादी फरवरी 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में हुई थी। उनके बड़े भाई किशोर उधवानी और उनकी पत्नी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं।
इस हमले में कुल 27 लोगों की मौत हो गई, जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। मृतकों में नेपाल और यूएई के एक-एक पर्यटक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
*#WATCH | Rajasthan | A resident of Jaipur, Neeraj Udhwani, killed in #PahalgamTerroristAttack
— ANI (@ANI) April 23, 2025
Bhagwan Das, uncle of the deceased, says, He died in the terrorist attack. His wife was also there; she is safe. They had gone there for a holiday... We demand from the government that… pic.twitter.com/jY1ZCoGQ65
तुम्हारी ही बहन भेजकर... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से भड़के वारिस पठान, BJP को सुनाई खरी-खरी
भारत-रूस की दोस्ती से पाकिस्तान में खलबली, मिलकर बनाएंगे S-500!
मोदी आगे, पीछे S-400... आदमपुर एयरबेस की तस्वीरों से पाकिस्तान को तगड़ा संदेश
भाजपा का बड़ा फेरबदल: 58 जिला अध्यक्ष घोषित, मुंबई अध्यक्ष पर अटकलें तेज
पहलगाम हमले के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर के तीन आतंकी ढेर
4 पदों के लिए हजारों आवेदन, RPSC ने दी 28 मई तक आवेदन वापस लेने की चेतावनी!
IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में नंबर 8 पर घमासान! ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार
मंत्री विजय शाह का विवादित बयान: जिन्होंने हिंदुओं के कपड़े उतारे, उनकी बहन को भेज वैसी की तैसी करवाई
टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात, सियासी हलचल तेज!
क्या भारत पाकिस्तान से PoK वापस लेगा? MEA का स्पष्ट संदेश