आप पर बहुत गर्व : शहीद विनय के पार्थिव शरीर से लिपटी पत्नी, नम आंखों से कहा - रोज गर्व करना चाहिए
News Image

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल को आज पूरे नौसेना बल ने भावभीनी विदाई दी। लेकिन सबकी आंखें नम थीं, खासकर विनय की पत्नी का।

विनय और हिमांशी का विवाह कुछ ही दिन पहले हुआ था। वे छुट्टियों में साथ समय बिताने के लिए कश्मीर गए थे। दुर्भाग्यवश, विनय 26 साल की उम्र में इस दुनिया से चले गए।

वीडियो में दिख रहा है कि विनय की पत्नी, हिमांशी, नौसेना अधिकारियों से कह रही हैं, आप सभी को इन पर गर्व करना चाहिए, रोज गर्व करना चाहिए, मुझे इन पर बहुत गर्व है।

वह कई बार बिलख-बिलख कर रोईं और अपने शहीद पति के पार्थिव शरीर से लिपटी रहीं। वह बार-बार अपना सिर उनके सम्मान में झुकाती रहीं।

भावुक होकर उन्होंने कहा, उनकी वजह से ही इस समय सबकुछ ठीक है, हमे रोज उन पर गर्व करना चाहिए, आप सभी को रोज उन पर गर्व करना चाहिए।

यह गर्व का भाव ही बताता है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भारत के एक बहादुर सपूत थे।

विनय और हिमांशी का विवाह 16 अप्रैल को मसूरी में हुआ था। 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था। रिसेप्शन के दो दिन बाद ही वे हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना हो गए थे।

बुधवार को पहलगाम में आतंकियों की गोली से पत्नी हिमांशी तो बच गईं, लेकिन पति विनय अपनी जान गंवा बैठे। इस समय उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। विनय अपने माता-पिता के एकलौते बेटे थे।

ये पहलगाम आतंकी हमले की सिर्फ एक कहानी है। जितने लोग मरे हैं, सभी की अपनी एक कहानी है, सभी के अपने बड़े संघर्ष हैं। सभी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। इस एक हमले ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अभिनेत्री का पाकिस्तान के प्रति दिखा था समर्थन, भारतीय जवानों पर लगाया था आरोप, अचानक फिर वायरल हुआ वीडियो

Story 1

परीक्षा में छात्रा ने पाए शानदार नंबर, टीचर ने लिख दिया गुजर गई !

Story 1

पहलगाम हमले पर वाड्रा का विवादित बयान: ये PM के लिए संदेश, मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे

Story 1

पहलगाम आतंकी हमला: कैंडल मार्च में हंसी, फूटा लोगों का गुस्सा

Story 1

कश्मीर हमला: आतंक पर भारत के पड़ोसियों की एकजुट आवाज!

Story 1

ईशान किशन का ब्रेन फेड ? वाइड गेंद पर छोड़ दी क्रीज़!

Story 1

वीजा न मिला तो कश्मीर गए, आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल

Story 1

असीम मुनीर के कश्मीर वाले बयान के 6 दिन बाद, जम्मू-कश्मीर में धार्मिक पहचान पूछकर हत्या!

Story 1

UPSC टॉपर शक्ति दुबे का वंदे भारत से प्रयागराज आगमन, स्टेशन पर जश्न का माहौल

Story 1

कश्मीरी बाद में, पहले हम हिंदुस्तानी : पहलगाम हमले पर कश्मीर में आक्रोश, मस्जिदों से उठी आवाज़!