अमेरिकी धरती पर बयान: बृजभूषण ने राहुल गांधी को दी नसीहत, इससे आपकी छवि खराब होती है...
News Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी जमीन पर दिए गए अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। इस बार, उन्होंने अमेरिका से भारत की संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर है। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और राहुल गांधी को एक सलाह भी दी है।

बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि इतने दिन पहले महाराष्ट्र का चुनाव हुआ। सरकार बन गई है, और वहां सरकार काम भी कर रही है। अगर राहुल गांधी को लगता है कि वहां कोई समझौता हुआ है या कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए था। पब्लिक को गुमराह करने का कोई मतलब नहीं है, और इससे उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। इससे राहुल गांधी की ही छवि खराब हो रही है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसे नेता, जिन्हें राजीव गांधी से विरासत मिली हो, हमेशा ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि कोई समझौता या भ्रष्टाचार हुआ है तो आपको कोर्ट जाना चाहिए। इन बयानों से राहुल गांधी की ही छवि खराब होती है क्योंकि वे कभी भी एक बात पर टिके नहीं रहते हैं। यदि महाराष्ट्र में कुछ गलत हुआ है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए और कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि भारत में चुनाव आयोग (ईसी) समझौतावादी है। उन्होंने कहा था कि इस प्रणाली में कुछ बुनियादी तौर पर गलत है। महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि दो घंटे में मतदाता सूची में 65 लाख मतदाता जुड़ गए, जो असंभव है। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में कुल वरिष्ठ लोगों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया और ये एक तथ्य है। राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता किया है। सिस्टम में बहुत बड़ी गड़बड़ी है, जो साफ दिख रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लिफ्ट में खुलेआम अश्लीलता, कपल की हरकत कैमरे में कैद, मचा हड़कंप!

Story 1

आगरा में संदूक से निकला प्रेमी: बहू के कमरे में आधी रात को हुआ खुलासा!

Story 1

IPL 2025: प्लेऑफ से दो जीत दूर गुजरात, तीन टीमों का पत्ता लगभग कटा! जानें, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप

Story 1

क्या गंगा स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

Story 1

धोनी से मिले वैभव सूर्यवंशी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद!

Story 1

बिहार में गर्मी का कहर: 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट!

Story 1

झारखंड पुलिस गदगद: शीर्ष नक्सली नेता प्रयाग मांझी ढेर, पहली बार हुआ ऐसा!

Story 1

IMF और विश्व बैंक ने सराहा भारत की विकास क्षमता को

Story 1

आईपीएल 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप पर गुजरात टाइटन्स का दबदबा!

Story 1

संभल से शाहीन बाग तक फ्री फिलिस्तीन : गाजा पर हमले दिखे, मंदिर तोड़ने वाले खालिस्तानियों की करतूत नहीं?